ETV Bharat / city

CM के जन्मदिन पर BJP ने मांगा तोहफा, अन्य राज्यों में फंसे प्रदेश के लोगों को लाएं घर, 5,000 रुपए और 50 किलो अनाज भी दें

author img

By

Published : May 3, 2020, 3:28 PM IST

प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन पर उन्हें बड़ी संख्या में बधाइयां मिल रही हैं. इसी कड़ी में विपक्षी पार्टी भाजपा के कुछ नेताओं ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.

अशोक गहलोत जन्मदिवस, Ashok Gehlot Birthday
अशोक गहलोत जन्मदिवस

जयपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिवस पर बड़ी संख्या में राजनेता और उनके प्रशंसक उन्हें बधाइयां दे रहे हैं. वहीं विपक्ष के रूप में भाजपा नेता भी गहलोत को अपनी शुभकामनाएं दे रहे हैं. लेकिन कुछ नेता शुभकामनाएं देने के साथ में मुख्यमंत्री से मांग भी करते नजर आए.

भाजपा नेताओं ने दी गहलोत को शुभकामनाएं

प्रतिपक्ष के उपनेता राजेंद्र राठौड़ ने गहलोत को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देने के साथ ही लाखों की संख्या में बाहरी प्रदेशों में अटके राजस्थान के लोगों कि घर वापसी किए जाने का आग्रह भी किया. राठौड़ ने यह भी कहा कि अब तक प्रदेश सरकार की ओर से राजस्थान के लोगों को अपने प्रदेशों में वापस लाने के लिए विशेष ट्रेन को लेकर केंद्र सरकार से कोई आग्रह नहीं किया गया.

  • Convey my best regards to CM Shri @ashokgehlot51 ji on his birthday. Wishing you good health and happiness!

    — Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) May 3, 2020 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

पढ़ें: भरतपुर: दुल्हन बनी बहन को दूर से हाथ जोड़ कर किया विदा, नहीं लगा सका गले

ऐसे में राजस्थान सरकार को चाहिए कि वे विशेष बसों की व्यवस्था कर बाहरी राज्यों में फंसे राजस्थान के लोगों को सकुशल निःशुल्क अपने घर पहुंचाए. साथ ही इन लोगों को 5000 प्रति परिवार की सहायता देने के साथ ही 50 किलो गेहूं, 2 किलो दाल और 1 लीटर तेल देने का काम करे.

  • राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @ashokgehlot51 को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
    आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की ईश्वर से प्रार्थना है। pic.twitter.com/bzfFjQuJbY

    — Satish Poonia (@DrSatishPoonia) May 3, 2020 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

पूनिया और राजे ने भी दी ट्विटर के जरिए शुभकामनाएं-

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दी. साथ ही उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की ईश्वर से प्रार्थना की है. वसुंधरा राजे और सतीश पूनिया ने ट्विटर के जरिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.