ETV Bharat / city

राजस्थान को भारत के हर कोने में रेपिस्तान कहा जाता है, कांग्रेस ने की ऐसी स्थिति - पूजा कपिल मिश्रा

author img

By

Published : Jul 10, 2021, 4:02 PM IST

Updated : Jul 10, 2021, 4:17 PM IST

महिला अपराध के बढ़ते मामलों को लेकर राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार निशाने पर है. भरतपुर दौरे पर आई भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर धावा बोला.

पूजा कपिल मिश्रा,  भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्य
पूजा कपिल मिश्रा

भरतपुर. भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा ने गहलोत सरकार पर महिला अपराध को लेकर तल्ख टिप्पणियां की हैं. पूजा कपिल ने कहा कि कांग्रेस राजनीतिक तुष्टीकरण से कभी ऊपर नहीं उठ पाई. जो प्रदेश वीरता, बलिदान, त्याग और भक्ति के लिए जाना जाता था, उस राजस्थान को आज रेपिस्तान कहा जाता है.

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस ने नारी का सम्मान कभी नहीं देखा. उनके लिए कुर्सी और सत्ता ही सब कुछ है. कांग्रेस ने आज राजस्थान की शर्मनाक स्थिति कर दी है. जहां के लोगों ने मान सम्मान के लिए हंसते-हंसते प्राण न्योछावर कर दिए हों, उसे रेपिस्तान कहा जा रहा है. कांग्रेस की महिला नीति सभी को दिख रही है.

महिला अपराध पर बोलीं पूजा कपिल मिश्रा

पूजा कपिल मिश्रा ने कहा कि राजस्थान में महिलाओं की स्थिति दयनीय है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर दिन महिलाओं के साथ कोई न कोई घटना हो रही है. उन्होंने कहा कि अलवर में 2 दिन से लगातार गैंगरेप की घटनाएं सामने आ रही हैं. बदमाशों को कानून का डर नहीं है. उन्होंने कहा कि समुदाय विशेष के लोगों कानून का डर नहीं है, क्योंकि उनको पता है यह तुष्टीकरण करने वाले लोगों की सरकार है.

पढ़ें- दहेज की सेज पर 'अंतिम यातना' : पति 4 साल से कर रहा था 'टॉर्चर'...तंग आकर फंदे से झूली विवाहिता, ससुराल पक्ष फरार

पूजा कपिल मिश्रा ने कहा कि दुष्कर्म के मामलों में आरोपी को फांसी की सजा होनी चाहिए. उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि गहलोत जी संभल जाइए और देख लीजिए नाबालिग बालिकाओं से बलात्कार हो रहा है. नारी के सम्मान को बचाइए.

पूजा कपिल मिश्रा,  भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्य
महिला कार्यकर्ताओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान पूजा कपिल मिश्रा ने कई महिला कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया. इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष हंसिका गुर्जर समेत कई महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थीं.

Last Updated : Jul 10, 2021, 4:17 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.