ETV Bharat / bharat

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय राजस्थान दौरे पर, जयपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल ने किया स्वागत

author img

By

Published : Jul 13, 2023, 8:08 PM IST

Updated : Jul 13, 2023, 11:15 PM IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार शाम को जयपुर पहुंची. राष्ट्रपति तीन दिवसीय दौरे पर राजस्थान आई हैं. राष्ट्रपति मुर्मू 14 जुलाई राजस्थान विधानसभा के सदन को संबोधित करेंगी.

Governor Kalraj Mishra Welcomed at Jaipur Airport
जयपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल ने किया स्वागत

जयपुर. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार शाम को तीन दिवसीय दौरे पर राजस्थान पहुंची. वायुसेना के विशेष विमान से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली से जयपुर एयरपोर्ट पहुंची. जयपुर सांगानेर हवाई अड्डा स्थित स्टेट हैंगर पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने उनकी अगवानी की. इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, उद्योग मंत्री शकुंतला रावत, मुख्य सचिव उषा शर्मा, पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे.

इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू एयरपोर्ट से सीधे राजभवन पहुंची. वहां भी राज्यपाल कलराज मिश्र ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विशेष रूप से स्वागत किया. राष्ट्रपति मुर्मू 14 जुलाई को जयपुर में विधानसभा सत्र को संबोधित करेंगी. विधानसभा के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुर्मू सीकर में खाटू श्यामजी के दर्शन के लिए जाएंगी. वहां दर्शन आरती के बाद प्रसादी ग्रहण करेंगी. शाम को वह कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन के राजस्थान चैप्टर के सेमिनार को संबोधित करेंगी. यह कार्यक्रम सीतापुरा के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित होगा. राष्ट्रपति मुर्मू 15 जुलाई को वापस दिल्ली जाएंगी.

पढ़ें : कल राष्ट्रपति मुर्मू आ रही हैं खाटूश्यामजी, प्रशासन सतर्क, नवनिर्मित 3 हेलीपैड का सेना ने किया निरीक्षण

राष्ट्रपति का यह है कार्यक्रमः जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पन्द्रहवीं राजस्‍थान विधान सभा के फिर शुरू हो रहे आठवें सत्र के पहले दिन सुबह 11 बजे विधान सभा के सदन में संबोधित करेंगी. राष्ट्रपति के सुबह 10.50 बजे विधानसभा पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी राष्ट्रपति की अगवानी करेंगे. राजस्‍थान विधान सभा में राष्ट्रपति का संबोधन पहली बार हो रहा है. कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी स्वागत उद्बोधन देंगे.

इस मौके पर राज्यपाल कलराज मिश्र, विधायक सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे. इस कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति दोपहर 12:25 बजे जयपुर से खाटूश्यामजी के लिए रवाना होंगी. खाटूश्यामजी से शाम 4:05 बजे वापस जयपुर राजभवन लौटेंगी. उनका रात्रि विश्राम राजभवन में होगा. उसके अगले दिन 15 जुलाई को दोपहर में राष्ट्रपति जयपुर से वापस दिल्ली लौटेंगी.

Last Updated : Jul 13, 2023, 11:15 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.