भारत जोड़ो यात्रा पर मंत्री भदौरिया का निशाना, कांग्रेस ने देश तोड़ने का किया काम

By

Published : Sep 26, 2022, 8:15 PM IST

thumbnail

रीवा। मध्य प्रदेश कैबिनेट के सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया व आयुष और जल संसाधन मंत्री रामकिशोर कांबरे आज अल्प प्रवास पर रीवा पहुंचे. जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ विभाग से जुड़े विषयों पर चर्चा की. बाद में दोनों ही मंत्रियों ने पत्रकार वार्ता को साझा संबोधित किया. इस दौरान प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए मध्य प्रदेश कैबिनेट के सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस तोड़ो यात्रा बन चुकी है. मंत्री भदौरिया ने कहा कि कांग्रेसियों ने अक्सर देश को तोड़ने का काम किया है. ऐसे में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का कोई प्रभाव पड़ने वाला नहीं है. rahul gandhi bharat Jodo Yatra, bhadauria targeted rahul gandhi bharat Jodo Yatra, arvind bhadauria visit rewa

ABOUT THE AUTHOR

author-img

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.