फग्गन सिंह कुलस्ते का कांग्रेस पर निशाना, कहा- आदिवासियों के साथ किया अन्याय, इसलिए निकालनी पड़ रही Bharat jodo yatra [Video]

By

Published : Nov 15, 2022, 6:55 PM IST

Updated : Feb 3, 2023, 8:32 PM IST

thumbnail

जबलपुर। जनजातीय गौरव दिवस [mp tribal pride day] के मौके पर प्रदेश में पेसा एक्ट के लागू [MP govt to implement PESA Act] होने को केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते [Union Minister Faggan Singh Kulaste] ने आदिवासियों के लिए ऐतिहासिक और गौरवशाली बताया है. कुलस्ते ने उम्मीद जताई है कि, पेसा एक्ट के लागू हो जाने से आदिवासियों को उनका हक मिलेगा. उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस ने देश में आदिवासियों के साथ अन्याय किया है. यही वजह है कि अब कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा [Bharat Jodo Yatra] निकालनी पड़ रही है. आदिवासियों के साथ छलावे के चलते ही कांग्रेस धरातल में गई है और दुनिया और भारत के लोग इसे भली-भांति समझ रहे हैं. केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने दावा किया है कि आदिवासियों के उत्थान के काम भाजपा और अटल सरकार से शुरू हुए, उन्होंने पीसीसी चीफ कमलनाथ के भाजपा विधायकों के संपर्क में रहने के बयान पर भी पलटवार किया और कहा है कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है. भाजपा के लोग भला कांग्रेस में क्यों जाएंगे? उन्होंने संभावना जताई है कि कांग्रेस के लोग जरूर भाजपा में आ सकते हैं.

Last Updated : Feb 3, 2023, 8:32 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

author-img

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.