Dewas Tiranga Yatra: देवास पुलिस ने धूमधाम से निकाली तिरंगा यात्रा, जवानों ने लगाए भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे

By

Published : Aug 15, 2023, 2:05 PM IST

thumbnail

देवास। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देवास पुलिस द्वारा तिरंगा यात्रा धूमधाम से निकाली गई. इस तिरंगा यात्रा में पुलिसकर्मी चार पहिया वाहन, मोटर साइकिल पर सवार होकर साथ में तिरंगा लिए शहर के प्रमुख मार्गो व चौराहों से भारत माता की जय...वंदे मातरम...हिंदुस्तान जिंदाबाद जैसे नारे लगाते हुए निकले. जहां-जहां से देवास पुलिस की यह तिरंगा यात्रा निकल रही थी वहां आम जनता ने उनका स्वागत करती नजर आई. बता दें कि देश भक्ति जन सेवा का भाव लिए देश व प्रदेश की पुलिस अपने कर्म के लिए समर्पित रहती है, उसी दर्ज पर देवास पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा धूमधाम से निकाली. विशाल तिरंगा यात्रा में पुलिस विभाग के आला अधिकारी भी शामिल हुए. पुलिसकर्मी देश भक्ति के रंग में रंगे हुए और देश भक्ति गीतों पर झूमते नाचते नजर आए. 

ABOUT THE AUTHOR

author-img

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.