ETV Bharat / state

उमरिया: चंदिया तहसील में SDM लिंक कोर्ट का शुभारंभ

author img

By

Published : Jan 24, 2021, 10:45 PM IST

SDM Link Court inaugurated
SDM लिंक कोर्ट का शुभारंभ

उमरिया की चंदिया तहसील में रविवार को SDM लिंक कोर्ट का शुभारंभ किया गया है.

उमरिया। चंदिया तहसील परिसर में स्थानीय लोगों को प्रशासनिक सुविधा देने के उद्देश्य से बांधवगढ़ विधायक शिव नारायण सिंह,उमरिया कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव और SDM नीरज खरे की मौजूदगी में चंदिया तहसील परिसर में SDM लिंक कोर्ट का शुभारंभ हुआ.

सीएम की घोषणा को पहनाया अमली जामा

उमरिया जिले के चंदिया नगर में सालों से SDM लिंक कोर्ट की मांग उठ रही थी. हाल ही में सूबे के मुखिया शिवराज सिंह चौहान जब ग्राम डगडौआ में आयोजित आदिवासी गौरव दिवस में शामिल होने पहुंचे थे, तब बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह ने नौरोजाबाद और चंदिया में SDM लिंक कोर्ट की मांग रखी थी, जिसे पूरा करने का आश्वासन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच के माध्यम से दिया था. अब जब कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव की अगुवाई में सीएम की घोषणा को अमलीजामा पहनाया गया तो पूरे चंदिया क्षेत्र में हर्ष का माहौल व्याप्त हैं.

महीने में 2 दिन लगेगा लिंक कोर्ट

उमरिया कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि महीने के प्रथम सप्ताह के शुक्रवार और अंतिम सप्ताह के शनिवार को चनिया तहसील परिसर में लिंक कोर्ट लगेगा.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.