Janjatiya Gaurav Divas 2022: राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे के पहले CM शिवराज पहुंचे बांधवगढ़, तैयारियों का लिया जायजा

Janjatiya Gaurav Divas 2022: राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे के पहले CM शिवराज पहुंचे बांधवगढ़, तैयारियों का लिया जायजा
जनजाति गौरव दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहली बार मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रही है. इस दौरान वे शहडोल जिले में आयोजित होने वाले (Janjatiya Gaurav Divas 2022) कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी, राज्य सरकार इसी दिन पेसा एक्ट भी लागू करने जा रही है. इससे पहले सीएम शिवराज तैयारियों का जायजा लेने उमरिया पहुंचे.
उमरिया: 15 नवंबर को आदिवासी जननायक भगवान बिरसा मुंडा जन्म दिवस के अवसर पर जनजाति गौरव दिवस समारोह शहडोल जिले के लालपुर में मनाया जा रहा है, जिसकी तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अचानक शहडोल पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया. मीडिया से चर्चा में उन्होंने बताया कि प्रदेश के लिए 15 नवंबर बड़ा ही खास दिवस है, जिसमें भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस पर जनजाति गौरव दिवस (Janjatiya Gaurav Divas 2022) के रूप में मनाया जा रहा है.
धूमधाम से मनाया जाएगा जनजाति गौरव दिवस: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि जनजाति गौरव दिवस के मौके पर देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपति मुर्मू भी पधार रही हैं, जिसे लेकर वह अचानक तैयारियों का जायजा करने शहडोल पहुंचे हुए हैं. उन्होंने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा का बलिदान इस देश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहा है, जिसके लिए हम उनके जन्मदिवस पर जनजाति गौरव दिवस समारोह मना रहे हैं. कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जाएगा, इसमें किसी भी प्रकार की कमी न रह जाए इसके लिए सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित भी किया है.
15 नवंबर को पेसा एक्ट लागू करेगी सरकार: आगामी विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा, कमलनाथ के गढ़ महाकौशल के शहडोल में होने जा रहे इस कार्यक्रम को सरकार अभूतपूर्व बनाने की तैयारियों में जुटी है. राज्य सरकार बिरसा मुंडा की जयंती पर होने जा रहे इस जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में पेसा एक्ट लागू करने जा रही है. कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू भी शामिल होंगी, उनकी उपस्थिति में ही सरकार आदिवासियों के इस पेसा एक्ट को लागू करने का ऐलान करेगी. कार्यक्रम में दौरान राष्ट्रपति आदिवासियों को संबोधित करेंगी.ल
