ETV Bharat / state

कैलाश विजयवर्गीय बोले इसलिए नहीं बन रही कांग्रेस सरकार.. CM और प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में फिर BJP लाएगी बहुमत

author img

By

Published : May 29, 2023, 8:30 AM IST

रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय शाजापुर पहुंचे, जहां से उन्होंने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा. साथ ही कहा कि एमपी में मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में फिर से बीजेपी की सरकार बनेगी.

kailash vijayvargiya
कैलाश विजयवर्गीय

विजयवर्गीय बोले इसलिए नहीं बन रही कांग्रेस सरकार

शाजापुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय रविवार रात शाजापुर पहुंचे, जहां पर उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि एमपी विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में सरकार बनाएगी. बता दें कि विजयवर्गीय ओएक दिवसीय शाजापुर दौरे पर गए थे, जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर भी जमकर निशाना साधा.

अफवाहों का किया खंडन, बोले- बनेगी BJP की सरकार: शाजापुर रविवार रात को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय शाजापुर पहुंचे, जहां पर भाजपाइयों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. इसके बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि "आगामी समय में होने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में लड़ा जाएगा और दो तिहाई बहुमत प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी. प्रदेश में सत्ता और संगठन में बदलाव की जो भी अफवाह चल रही है, उनका मैं खंडन करता हूं."

Read More:

विजयवर्गीय बोले इसलिए नहीं बन रही कांग्रेस सरकार: इसके अलावा कैलाश विजयवर्गीय मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि "जब तक दिग्विजय सिंह हैं, तब तक प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती रहेगी, क्योंकि जैसे ही दिग्विजय सिंह का नाम प्रदेश के लोगों के जहन में आता है तो उन्हें गड्ढों वाली सड़क, लालटेन की याद आती है. आज प्रदेश में दिग्विजय सिंह की सरकार होती, तो मैं ग्वालियर से बाय रोड शाजापुर तक पहुंचने की कल्पना भी नहीं कर सकता था."

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.