ETV Bharat / state

ममतामयी महामहिम, शहडोल में आदिवासियों से मिली, दिव्यांग महिला के बेटे की पढ़ाई का खर्च उठाने का किया वादा

author img

By

Published : Nov 15, 2022, 5:22 PM IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को मध्यप्रदेश पहुंची, जहां वे शहडोल में जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुई(president droupadi murmu visit mp). इस दौरान उन्होंने आदिवासी समाज के लोगों से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया. इस दौरान वे एक दिव्यांग महिला लुगनी मुंडा और उनके बेटे दिलीप मुंडा से भी मिलीं. राष्ट्रपति ने महिला के बेटे की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने का वादा भी किया.

president murmu adopt tribal disable son education
राष्ट्रपति मुर्मू ने गोद ली आदिवासी बेटे की शिक्षा

शहडोल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को मध्यप्रदेश पहुंची है, जहां वे जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल होकर मध्यप्रदेश में पेसा कानून की नियमावली को जारी किया. इसके साथ ही मध्यप्रदेश यह कानून लागू करने वाला सातवां राज्य बन गया है. ये पूरा कार्यक्रम शहडोल में हुआ. शहडोल दौरे के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक दिव्यांग महिला से भी मुलाकात की.

President ने MP में लागू किया PESA एक्ट, आदिवासियों को मिलेगा जल-जंगल-जमीन का हक

राष्ट्रपति ने एक बच्चे के पढ़ाई का उठाया खर्ज: बिरसा मुंडा के जयंती अवसर पर शहडोल जिले में गौरव दिवस का आयोजन हुआ. इस कार्यक्रम की खास बात ये थी की मुख्य अतिथि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रहीं, जो कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहडोल पहुंची थीं. जहां उन्होंने आधिकारिक रूप से पेसा एक्ट का लागू किया(president droupadi murmu visit mp). इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक दिव्यांग महिला लुगनी मुंडा और उनके बेटे दिलीप मुंडा से भी मिलीं, जिन्हें राष्ट्रपति ने गोद लिया था. इस दौरान उन्होंने इस बच्चे की पूरी पढ़ाई का खर्च उठाया है. जब तक बच्चा पढ़ाई करेगा तब तक वे उसकी शिक्षा का पूरा खर्च उठाएंगी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.