MP Rewa Gang Rape : महिला के साथ 6 लोगों ने किया गैंगरेप, अश्लील वीडियो बनाया, सभी गिरफ्तार

author img

By

Published : Oct 6, 2022, 4:31 PM IST

Updated : Oct 6, 2022, 5:06 PM IST

gang raped woman

रीवा जिले के हनुमना थाना क्षेत्र में हैवानियत की घटना सामने आई है. नवमी की दुर्गा आरती देखकर अकेली घर लौट रही महिला को हैवानों ने अपना शिकार बनाया. गैंगरेप के दौरान हैवानों ने महिला का आपत्तिजनक हालत में वीडियो मोबाइल से बना लिया. इसके बाद पीड़ित महिला घटना की शिकायत लेकर थाने पहुंची. पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब उनके अवैध निर्माण को जमींदोज करने प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है. MP Rewa gang rape, 6 people gang raped woman, Made porn videos, All accused arrested

रीवा। नवमी के दिन दुर्गा पंडाल से आरती देखकर महिला अकेली घर लौट रही. तभी रास्ते में 6 लोगों ने उसे रोका. ये सभी लोग महिला को घसीटते हुए जंगल की ओर ले गए और उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. वारदात के दौरान आरोपियों ने महिला को अपनी हैवानियत का शिकार बनाने के साथ ही आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो भी मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया. इसकी वजह से महिला डरी हुई थी तथा 2 दिन तक थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई.

घर लौट रही महिला के साथ 6 लोगों ने किया गैंगरेप

पुलिस ने तत्काल आरोपियों को दबोचा : गुरुवार सुबह जब महिला घटना की शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया. इसके तत्काल बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. वहीं अब पुलिस और प्रशासन की टीम घटना में शामिल सभी 6 आरोपियों के अवैध निर्माण को जमींदोज करने की तैयारी कर रही है. पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन का कहना है कि मंगलवार की रात दुर्गा आरती देखकर अकेली घर लौट रही महिला को बदमाशों ने देखा तो उसे रोक लिया और उसके साथ ज्यादती करने लगे.

Gwalior Rape Case: तांत्रिक ने दोस्त के साथ चलती कार में किया लड़की से रेप, शराब पिलाई फिर मंदिर के पास फेंका

अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर : एसपी ने बताया कि बदमाशों द्वारा उसके साथ हैवानियत की घटना को अंजाम दिया गया और घटना को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया गया. इससे डरी हुई महिला 2 दिन तक थाने में शिकायत दर्ज नहीं करा पाई. दो दिन बाद महिला ने साहस कर थाने पहुंचने का निर्णय लिया. उसने थाने पहुंचकर विस्तार से पूरी घटना बताई. इस पर पुलिस द्वारा तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी की गई. प्रशासन अब सभी आरोपियों के अवैध निर्माण का पता लगा रही है. जिस पर जल्द ही बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की जाएगी. MP Rewa gang rape, 6 people gang raped woman, Made porn videos, All accused arrested

Last Updated :Oct 6, 2022, 5:06 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.