ETV Bharat / state

मुरैना की बेटी पीएम के साथ देखेगी चंद्रयान 2 को चंद्रमा की सतह पर उतरते, देखें खबर

author img

By

Published : Aug 31, 2019, 12:13 PM IST

नैंसी देखेगी चंद्रयान 2 को चंद्रमा की सतह पर उतरते

जिले की छात्रा नैंसी गुप्ता का चयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चंद्रयान 2 को सतह पर लैंडिंग होते देखने के लिए हुआ है .

मुरैना। चंद्रयान 2 को चंद्रमा पर प्रक्षेपित होते देखने के लिए इसरो ने प्रतियोगिता आयोजित की थी, जिसमें शहर की नैंसी का चयन हो गया है. अब नैंसी प्रधानमंत्री मोदी के साथ चंद्रयान 2 को चंद्रमा की सतह पर उतरते हुए देखेगी.

नैंसी देखेगी चंद्रयान 2 को चंद्रमा की सतह पर उतरते

भारत द्वारा अंतरिक्ष में लगाई गई छलांग यानि चंद्रयान 2 को प्रक्षेपित करने की दिशा में पूरा देश टकटकी लगाए बैठा है. आज पूरे विश्व को यह इंतजार है कि भारत का चंद्रयान-2 कब चंद्रमा पर उतरेगा.
इसरो ने देशभर के कक्षा 8वीं, 9वीं, 10वीं छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की है. चयनित छात्र-छात्राओं को प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैंगलुरू केंद्र इसरो में चंद्रयान 2 के उतरने का दृश्य देखने का मौका मिलेगा.

प्रतियोगिता को लेकर जिला शिक्षा विभाग को भी भोपाल से पत्र जारी हुआ है. ऑनलाइन प्रतियोगिता में मुरैना जिले के पोरसा तहसील से श्रीकृष्ण गुप्ता की बेटी नैंसी का चयन हो गया है. अब नैंसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चंद्रयान-2 को चंद्रमा की सतह पर उतरते हुए देखेगी.

Intro:
एंकर - भारत द्वारा अंतरिक्ष में लगाई गई छलांग यानि चंद्रयान 2 को प्रेक्षेपित करने की दिशा में पूरा देश टकटकी लगाए बैठा है। आज समूचे विश्व को यह इंतजार है कि भारत का चंद्रयान-2 कब चंद्रमा पर लैंडिंग करेगा। यहां बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) ने देश भर के छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन क्विज आयोजित कराई है। जिसमें इसरो के बैंगलुरू केंद्र में प्रधानमंत्री के साथ चयनित छात्र-छात्राओं को चंद्रयान-2 के उरतने का दृश्य देखने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता को लेकर जिला शिक्षा विभाग को भी भोपाल से पत्र जारी हुआ है। ऑनलाइन प्रतियोगिता में मुरैना जिले की पोरसा तहसील से की नैंसी पुत्री श्रीकृष्ण गुप्ता का चयन हो गया है। यानी अब नैंसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चंद्रयान-2 को चंद्रमा की सतह पर उतरते हुए देखेगी।
Body:यहां बता दें कि भारत सरकार के विजन ‘जय विज्ञान – जय अनुसंधान’ के तहत इंडियन स्पेश रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) द्वारा आयोजित QUIZ में कक्षा 8, 9, एवं 10 के विद्यार्थियों को देशभर से शामिल किया गया

वाइट् 1. नैंसी गुप्ता छात्रा

वाइट् 2. श्री कृष्ण गुप्ता छात्रा के पिता

वाइट् 3. मालती गुप्ता छात्रा की मांConclusion: छात्रा एक गरीब किसान परिवार से है माली हालत के बाद भी छात्रा ने अपना हौसला कायम रखते हुए कामयाबी हासिल की है छात्रा के माता पिता का कहना है हमारे दो बेटी एक बेटा है हमने कभी बेटा बेटी में भेदभाव नहीं किया है क्योंकि बेटों से कहीं ज्यादा बिटिया आगे हैं हमें अपनी बेटी पर गर्व है क्योंकि पूरे प्रदेश में हमारी बेटी ने हमारा नाम रोशन किया है इससे हमारे पूरे परिवार में खुशी की लहर है और पूरे प्रदेश भर से शासन एवं प्रशासनिक अधिकारी शुभकामनाएं देने का जमावड़ा देखने को मिल रहा है
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.