ETV Bharat / state

Horse Trading in MP: भाजपा नेताओं पर पार्षद खरीदने के आरोप, कांग्रेस पार्षद के पिता ने मांगी सुरक्षा

author img

By

Published : Oct 9, 2022, 12:23 PM IST

mandla horse trading
भाजपा नेताओं पर पार्षद खरीदने के आरोप

निगम चुनाव के बाद जोड़ तोड़ की राजनीति फिर तेज हो गई है, कांग्रेस और भाजपा दोनों दल निकाय चुनाव का परिणाम आने के बाद अपनी सरकार बनाने के लिए पार्षदों की खरीद फरोख्त में जुट गए है. कांग्रेस पार्षद के पिता ने भाजपा नेता और पार्षद पर रुपए का लालच देने और जबरन क्रॉस वोटिंग करने का दबाब बनाकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. (mp horse trading) (mandla horse trading)(mandla congress parsad) (mandla Nikay Chunav 2022)

मंडला। जिले की सभी नगरीय निकायों में शांतिपूर्ण चुनाव परिणाम आने के बाद दोनों प्रमुख पार्टियां निकायों में सरकार बनाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए है, लेकिन इस बीच कांग्रेस पार्षद के पिता ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष पर खरीद फरोख्त एवं जान से मारने की आशंका जताते हुए थाने में लिखित शिकायत की है. (mp horse trading) (mandla horse trading)(mandla congress parsad) (mandla Nikay Chunav 2022)

खरीद फरोख्त का आरोप: सोमवार के दिन जिले की निकायों में दोनों ही पार्टियों को बहुत साबित कर अपना अध्यक्ष बनाना है, लेकिन उससे पहले ही जिले की कई नगरीय निकायों में खरीद फरोख्त का काम शुरू हो गया है. बिछिया नगर परिषद के पूर्व पार्षद कांग्रेस नेता देवी सिंह उइके ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक नानकानी एवं बिछिया नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अजय पूरी गोस्वामी पर आरोप लगाते हुए कहा कि, "ये दोनों भाजपा नेता मेरे पार्षद बेटे नरेंद्र उइके को 55 लाख रुपयों का प्रलोभन देते हुए जबरन क्रॉस वोटिंग करने का दबाव बना रहे हैं. साथ ही आशंका जताई है कि अगर मेरे बेटे ने ऐसा नही किया तो ये लोग मेरे बेटे और मुझे मार भी सकते हैं. जिसकी वजह से मैं अपनी और अपने बेटे की सुरक्षा की मांग की है."

इमरती देवी और कांग्रेस विधायक के बीच नोंकझोंक, पार्षदों की खरीद-फरोख्त को लेकर हुई तीखी बहस, वीडियो वायरल

3 निर्दलीय, 1 कांग्रेस पार्षद गायब: बम्हनीबंजर कांग्रेस नगर अध्यक्ष मोहन अग्रवाल ने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि, बम्हनीबंजर नगर परिषद में भाजपा को पूर्ण बहुमत है, इसके बाद भाजपा के नेता क्रॉस वोटिंग के डर से 3 निर्दलीय एवं 1 कांग्रेस के पार्षद को लेकर गायब हैं. इससे अंजादा लगाया जा सकता है कि, भाजपा सरकार बनने के लिए किस-किस तरह के तरीके अपना सकती है. (mp horse trading) (mandla horse trading)(mandla congress parsad) (mandla Nikay Chunav 2022)

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.