ETV Bharat / state

भारत जोड़ो यात्रा में आगे निकलने की होड़ में धड़ाम हुए दिग्गी, बचाने वालों का हुआ ये हाल..

author img

By

Published : Nov 26, 2022, 10:17 AM IST

Updated : Nov 26, 2022, 10:27 AM IST

मध्यप्रदेश पहुंची भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी पूरी जान झोंक रहे हैं, वहीं दिग्विजय सिंह भी राहुल गांधी के कांधे से कांधा मिलाकर चल रहे हैं. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के तहत मध्यप्रदेश में जीतने और आगे निकलने की होड़ में दिग्विजय सिंह धड़ाम हो गए, कहें कि वे गिर गए. इतना ही नहीं उन्हें बचाने वाले कार्यकर्ता भी उन्हीं के ऊपर गिर गए. फिलहाल आज यात्रा का चौथा दिन है, जहां शाम तक यात्रा इंदौर पहुंचेगी.

digvijay singh fell down during bharat jodo yatra Etv Bharat
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गिर पड़े Etv Bharat

खंडवा। मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज चौथा दिन है, इसी के तहत शनिवार सुबह 6 बजे यात्रा की शुरुआत खंडवा के मोरटक्का से हुई, जो करीब 7 बजे बड़वाह पहुंची, इसी दौरान यात्रा में धक्का-मुक्की हुई जिसकी वजह से कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गिर पड़े.

आगे निकलने की होड़ में धड़ाम हुए दिग्गी

दिग्विजय सिंह ने जताई नाराजगी: दरअसल बड़वाह से लगभग 4 किलोमीटर आगे बढ़ने पर राहुल गांधी की यात्रा चोर बावड़ी के पास एक होटल पर टी (चाय) ब्रेक के लिए रुकी, इसी दौरान कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की हो गई, जिसमें दिग्विजय सिंह गिर गए. इतना ही नहीं दिग्विजय सिंह अकेले नहीं गिरे, उनके ऊपर कुछ कार्यकर्ता भी गिर गए. इसके बाद मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें उठाया. हालांकि इस पर बाद में दिग्विजय सिंह ने नाराजगी भी जताई.

Bharat Jodo Yatra शिवराज ने दिए पाकिस्तानी नारे के खिलाफ जांच के आदेश, बोले-बहुत कम है राहुल की मानसिक आयु

छत्तीसगढ़ सीएम में करेंगे जोड़ो ज्वाइन: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की आज की शुरुआत खंडवा के मोरटक्का गांव से की, उनके कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा व पार्टी के अन्य नेता, समर्थक भी मौजूद हैं. वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी आज खरगोन के उमरिया चौकी से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे, इसके बाद वे मऊ में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा होंगे.

Last Updated : Nov 26, 2022, 10:27 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.