ETV Bharat / state

मध्यप्रदेश में मिशन 2023 के लिए आम आदमी पार्टी AAP ने ठोकी ताल, देखें .. ये है रणनीति

author img

By

Published : Mar 31, 2022, 5:40 PM IST

मध्यप्रदेश में मिशन 2023 के लिए आम आदमी पार्टी (आप) (AAP)ने भी कमर कस ली है. हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में पंजाब में सरकार बनाने से उत्साहित आम आदमी पार्टी ने मध्यप्रदेश में भी सरकार बनाने का दावा किया है. मिशन 2023 के मद्देनजर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह प्रदेश का दौरा कर रहे हैं. गुरुवार को पंकज सिंह जबलपुर पहुंचे और बदलाव संकल्प यात्रा के तहत रैली निकाली. (Madhya Pradesh assembley election 2023) (Aam Aadmi Party in Madhya Pradesh)

Aam Aadmi Party ready to participate in Madhya Pradesh
आम आदमी पार्टी का अगला मिशन अब मध्य प्रदेश

जबलपुर। दिल्ली के बाद पंजाब में सरकार बनने से उत्साहित आम आदमी पार्टी का अगला मिशन अब मध्य प्रदेश है. 2023 के विधानसभा चुनाव में सबको चौंकाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह इन दिनों जबलपुर दौरे पर हैं. आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने पहले संगठन की बैठक ली और उसके बाद नए सदस्यों को जोड़ने का काम किया. इसके बाद आम आदमी पार्टी ने जबलपुर में बदलाव संकल्प यात्रा निकाली. इस दौरान बड़ी संख्या लोगों ने आम आदमी पार्टी के प्रति उत्साह दिखाया.

आम आदमी पार्टी ने किया रोड शो : आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह की अगुवाई में बदलाव संकल्प यात्रा जबलपुर के आदि शंकराचार्य चौराहे से शुरू हुई. यहां बड़ी तादाद में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वाहनों में सवार होकर शहर में रोड शो किया. इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश में उनका मिशन 2023 जरूर कामयाब होगा, क्योंकि पार्टी प्रदेश के लूटतंत्र को लोकतंत्र में बदलने के वादे पर चुनाव मैदान में उतरेगी. पंकज सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस की सरकारें बनवाते रहे लोग अब तीसरे दल की ओर देख रहे हैं. क्योंकि इन दोनों दलों ने प्रदेश के लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है. आम आदमी पार्टी की तरफ लोग बड़ी उम्मीदों के साथ देख रहे हैं.

किसानों को राहत, लोन चुकाने की अंतिम तारीख 15 अप्रैल की, पढ़ें - शिवराज कैबिनेट के सभी निर्णय

मंत्री गोपाल भार्गव बोले - मध्यप्रदेश में आप का वजूद नहीं : जबलपुर पहुंचे प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने आम आदमी पार्टी के दावों पर पलटवार किया है. गोपाल भार्गव ने कहा है कि दिल्ली और पंजाब के मुकाबले मध्य प्रदेश की तासीर में जमीन आसमान का फर्क है. आम आदमी पार्टी यहां 52000 गांवों में भाजपा संगठन का मुकाबला कभी नहीं कर पाएगी. उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब छोटे प्रदेश हैं . इन दोनों राज्यों में कांग्रेस से परेशान होकर लोगों ने आम आदमी पार्टी को मौका दिया। गोपाल भार्गव ने कहा कि अगली बार दिल्ली में भी भाजपा सरकार बनाएगी. क्योंकि केजरीवाल को मौके देकर अब दिल्ली की जनता पछता रही है. (Madhya Pradesh assembley election 2023) (Aam Aadmi Party in Madhya Pradesh)

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.