ETV Bharat / state

भाजपा सुप्रीमो का महू में रोड शो, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बोले-2003 अमावस्या थी तो 2023 पूर्णिमा है

author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : Nov 8, 2023, 9:19 AM IST

JP Nadda Road Show in Mhow: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महू विधानसभा में रोड शो कर भाजपा प्रत्याशी उषा ठाकुर के लिए जनता से आशीर्वाद मांगा. इस दौरान सैंकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व लोग शामिल हुए. सभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया.

JP Nadda road show in Mhow
जेपी नड्डा का महू में रोड शो

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा मध्य प्रदेश की बहु चर्चित विधानसभा सीट महू पहुंचे. उन्होंने भाजपा प्रत्याशी उषा ठाकुर के पक्ष में मतदान करने के लिए जनता से अपील की. जेपी नड्डा ने विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया. वहींं, शहर के प्रमुख चौराहे पर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ''आज की स्थिति ऐसी लग रही है जैसे लोगों ने ठान लिया है कि उषा ठाकुर को विधानसभा में भेजेंगे. 2003 अमावस्या थी तो 2023 पूर्णिमा है.''

  • कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं!

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष @JPNadda से सुनिए भाजपा और कांग्रेस में क्या अंतर है... pic.twitter.com/rJxitXTyMl

    — BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) November 7, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

कांग्रेस का मतलब है भ्रष्टाचार, आपके हक पर डाका: जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ''एक समय मध्य प्रदेश बीमारू राज्य हुआ करता था, यहां कई तरह की परेशानियां थीं, भ्रष्टाचार चरम पर था. पर आज मध्य प्रदेश की हालत बदली है और भाजपा के शासनकाल में मध्य प्रदेश विकास की ओर तेजी से आगे बढ़ा है.'' कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ''कांग्रेस का मतलब है भ्रष्टाचार, अनाचार, दुराचार और आपके हक पर डाका. भाजपा का मतलब है आपकी प्रगति, आपका विकास. कांग्रेस ने करोड़ों के घोटाले किए हैं और हमेशा जनता के हाथ पर डाका डाला है.''

2024 में मोदी को पीएम बनाना है: जेपी नड्डा ने विधानसभा चुनाव में भाजपा का वोट करने के साथ-साथ 2024 में मोदी के लिए भी वोट करने की अपील की और कहा कि ''नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है, ताकि 2024 में अर्थव्यवस्था को तीसरे नंबर तक लाने की शुरुआत की जा सके.'' दरअसल विधानसभा चुनाव में महू सीट पर चुनाव रोचक हो रहा है. यहां भाजपा की ओर से मंत्री उषा ठाकुर मैदान में है तो वहीं कांग्रेस की ओर से रामकिशोर शुक्ला प्रत्याशी के रूप में मैदान में है. कांग्रेस के पूर्व में प्रत्याशी रहे और पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं जिससे महू विधानसभा सीट पर चुनाव त्रिकोणी नजर आ रहा है.

  • आज मध्य प्रदेश के महू विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं व लोगों से मिले स्नेह और समर्थन से अभिभूत हूँ।

    यह दृश्य भाजपा के नेतृत्व में विगत 20वर्षों में प्रदेश में हुई उन्नति और सर्वस्पर्शी विकास पर जनता के आशीर्वाद का प्रतिबिंब है। pic.twitter.com/BPtW39qRU2

    — Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) November 7, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

Also Read:

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की मंडला में सभा: भारत सरकार में जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा का मंगलवार को मंडला आगमन हुआ. इस दौरान उन्होंने निवास विधानसभा में कई जगह चुनावी सभा को संबोधित किया. कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि ''कांग्रेस ने हमेशा आदिवासी समाज का अपमान किया है. कांग्रेस जब सरकार में रही उस समय इन्होंने कभी आदिवासी समाज को मान सम्मान नहीं दिया. लेकिन जैसे ही देश व प्रदेश में भाजपा सरकार आई तब से भाजपा ने हमारे आदिवासी समाज को मान सम्मान देना शुरू किया.'' उन्होंने कहा कि ''मध्यप्रदेश की जनता पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बना रही है जिसके बाद विधायक तय करेंगे कि प्रदेश में कौन मुख्यमंत्री बनेगा.''

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.