राजनीतिक गलियारों में छाए दिग्गी राजा, एक साथ दिखी राजघराने की 3 पीढ़ी

author img

By

Published : Jan 14, 2023, 10:17 PM IST

Former Chief Minister Digvijay Singh with son Jaivardhan Singh and grandson Sahastrajay Singh

राघोगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने एक तस्वीर साझा की. जिसमें वे और उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और बेटे एक साथ दिखाई दिए. राजघराने की तीन पीढ़ियां एक साथ नजर आने पर तस्वीर की सब लोग सराहना कर रहे हैं.

गुना। एमपी के पूर्व मंत्री जयवर्द्धन सिंह ने एक ऐसी तस्वीर साझा की जिसमें राघोगढ़ राजघराने की 3 पीढी एक साथ दिखाई दी. जयवर्द्धन सिंह अपने पिता और राजनीतिक गुरु दिग्विजय सिंह से मिलने के लिए भोपाल पहुंचे थे. जयवर्द्धन सिंह (MLA Jaivardhan Singh) ने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि, "आज भोपाल में दाता के साथ" तस्वीरों में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह उनके बेटे जयवर्द्धन सिंह एवं पोता सहस्त्रजय सिंह एक साथ दिखे. दिग्गी राजा अपने पोते सहस्त्रजय सिंह को लाड़ करते दिखाई दिए. इन तस्वीरों में दिग्विजय सिंह की पुत्रवधू सृजाम्या सिंह भी मौजूद रहीं.

raghogarh 3 generations together
राघोगढ़ राजघराने की तीन पीढियां एक साथ

पिता से सीखे राजनीति के दांव-पेंच: जयवर्द्धन सिंह ने उन तस्वीरों को भी साझा किया जिसमें वे अपने पिता दिग्विजय सिंह के साथ राजनीतिक चर्चाएं कर रहे थे. दिग्विजय सिंह अपने बेटे जयवर्द्धन सिंह के राजनीतिक गुरु और सलाहकार भी हैं. मध्यप्रदेश में इसी साल 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव से ठीक पहले जयवर्द्धन सिंह अपने पिता से राजनीतिक गुरुदीक्षा भी ले रहे हैं. दिग्विजय सिंह अपने बेटे को राजनीतिक बारीकियां सिखाने में पीछे नहीं रहते. जयवर्द्धन सिंह ने अपने परिवार के एक साथ होने पर तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया. जिसे उनके चाहने वालों ने खूब सराहा.

digvijay singh today news
बेटे जयवर्द्धन सिंह के साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह

एक फ्रेम में नजर आए दिग्गी-शिवराज, वायरल फोटो से लगाए जा रहे कई कयास

राजनीतिक गलियारों में छाई तस्वीरें: दिग्विजय सिंह फिलहाल राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त हैं. जनता दल के अध्यक्ष शरद यादव के निधन पर श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे थे. स्टेट हैंगर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की चर्चा करते हुए तस्वीरें भी देखने को मिली थी. जो शनिवार को सुबह से ही चर्चाओं का विषय बनी रही. सीएम शिवराज के साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ तस्वीरें राजनीति के गलियारों में चर्चा की विषय बनी रहीं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.