जयवर्द्धन सिंह ने दिया राहुल गांधी का साथ, Bharat Jodo Yatra में साथ दिखे दोनों नेता
Updated on: Nov 30, 2022, 4:53 PM IST

जयवर्द्धन सिंह ने दिया राहुल गांधी का साथ, Bharat Jodo Yatra में साथ दिखे दोनों नेता
Updated on: Nov 30, 2022, 4:53 PM IST
भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में राहुल गांधी को जयवर्द्धन सिंह का साथ मिला है. जयवर्द्धन सिंह राऊ से राहुल गांधी के साथ पदयात्रा कर रहे हैं. भारत जोड़ो यात्रा इंदौर उज्जैन होते हुए आगर मालवा जिले में पहुंच रही है. जयवर्द्धन सिंह राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में साथ चलते हुए नजर आ रहे हैं. जयवर्द्धन सिंह के साथ ही भारत जोड़ो यात्रा सभी कांग्रेसियों के लिए महत्वपूर्ण है.
गुना। कांग्रेस मानकर चल रही है कि भारत जोड़ो यात्रा और राहुल गांधी की मौजूदगी ने टूटती- बिखरती कांग्रेस को नई ऊर्जा दी है. गुटबाज़ी का दंश झेल रही कांग्रेस पार्टी को राहुल गांधी कितना एकजुट कर पाते हैं, ये आगामी चुनावों में दिखाई देगा. लेकिन भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस आत्मविश्वास से भरी हुई दिखाई दे रही है.
Bharat Jodo Yatra राहुल को उज्जैन में अकेला छोड़, जानें बेटे संग कहां पहुंचे कमलनाथ
विधानसभा चुनाव पर कितना असर : भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक जयवर्द्धन सिंह के पिता दिग्विजय सिंह हैं. दिग्विजय सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा की रूपरेखा तैयार की है. राहुल गांधी मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा लेकर पहुंचे हैं. मध्यप्रदेश में 2023 में विधानसभा चुनाव हैं. विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आयोजित की गई यात्रा के बाद राजनैतिक सरगर्मियां तेज़ हो गई हैं.
