ETV Bharat / state

मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन कल, प्रदेश भर में होगा विभिन्न खेलों का आयोजन

author img

By

Published : Aug 28, 2019, 2:23 PM IST

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर प्रदेश भर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा.

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद

भोपाल। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्म दिवस 29 अगस्त को आता है, जिसे राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है. इस अवसर पर राजधानी भोपाल सहित प्रदेशभर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं और साइकिल रैली का आयोजन किया जायेगा. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिट इंडिया का शुभारंभ करेंगे, टी.टी. नगर स्टेडियम में बड़ी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण भी किया जायेगा, जिसे खिलाड़ी देख पाएंगे . साथ ही फिट रहने की शपथ भी लेंगे. प्रदेश के सभी स्कूलों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं भी इस कार्यक्रम में शामिल होकर शपथ ग्रहण करेंगे.

ध्यानचंद के जन्मदिन पर होगा खेलों का आयोजन

खेल और युवा कल्याण संचालक एस.एल थाउसेन के अनुसार राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिलों में खेल प्रतियोगिता के साथ नागरिकों को पर्यावरण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए साइकिल रैली का भी आयोजन किया जाएगा, जो टी. टी. नगर स्टेडियम से प्रारंभ होकर बोर्ड ऑफिस चौराहे तक जाएगी. इस कार्यक्रम में हॉकी के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और एशिया कप के पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के प्रशिक्षक मीर रंजन नेगी भी शामिल होंगे. साथ ही पूर्व खिलाड़ी, खेल प्रशिक्षक अधिकारी और कर्मचारी मेजर ध्यानचंद के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे. इसके अलावा कार्यक्रम में मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पर भोपाल हॉकी और मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी के बीच मैत्री मेच खेला जाएगा. इस अवसर पर पौधरोपण भी किया जाएगा.

Intro:हॉकी के महान खिलाड़ी ध्यानचंद के जन्म दिवस पर प्रदेश भर में होगा विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन

भोपाल | प्रदेश में हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म दिवस 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में उत्साह पूर्वक मनाया जायेगा . इस अवसर पर राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के सभी जिलों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं तथा साईकिल रैली का आयोजन किया जायेगा . Body:राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ‘फिट इंडिया’ अभियान का शुभारंभ करेंगे . टी.टी. नगर स्टेडियम स्थित बड़ी स्क्रीन पर भी ‘फिट इंडिया’ कार्यक्रम के प्रसारण की व्यवस्था की गई है जहां खिलाड़ी सीधा प्रसारण देखेंगे और फिट रहने की शपथ ग्रहण करेंगे . प्रदेश के विभिन्न स्कूलों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा भी इस कार्यक्रम का अवलोकन कर शपथ ग्रहण की जाएगी .
संचालक खेल और युवा कल्याण एस.एल. थाउसेन ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के सभी जिलों में विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा. साथ ही नागरिकों को पर्यावरण और स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से साईकिल रैली का आयोजन किया जाएगा . Conclusion:टी.टी. नगर स्टेडियम में प्रातः 7 बजे साईकिल रैली का आयोजन किया गया है. यह रैली टी. टी. नगर स्टेडियम से प्रारंभ होकर बोर्ड ऑफिस चैराहे तक जाएगी और वहां से वापस स्टेडियम पहुंचेगी. इस रैली में शामिल होने के इच्छुक प्रतिभागी 29 अगस्त को प्रातः 6.30 बजे स्टेडियम पहुंचकर अपना पंजीयन करा सकेंगे . रैली से पूर्व खिलाड़ी, खेल प्रशिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी मेजर ध्यानचंद के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे .
         स्टेडियम स्थित मार्शल आर्ट हाल में पूर्वान्ह 11.30 बजे खिलाड़ियों के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में हॉकी के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और एशिया कप की पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के प्रशिक्षक रहे मीर रंजन नेगी द्वारा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया जाएगा . राष्ट्रीय खेल दिवस पर सायं 4.30 बजे मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पर भोपाल हॉकी और मध्य प्रदेश राज्य हॉकी अकादमी के मध्य मैत्री मैच खेला जाएगा . इस अवसर पर पौध रोपण भी किया जाएगा .
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.