ETV Bharat / state

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया MP जनजातीय संग्रहालय का अवलोकन, CM के पौधरोपण अभियान में भी लिया हिस्सा

author img

By

Published : Nov 16, 2022, 11:14 AM IST

राष्ट्रपति बनने के बाद अपने पहले मध्यप्रदेश प्रवास पर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राजधानी भोपाल (president in mp) स्थित जनजातीय संग्रहालय का अवलोकन किया, इसी के साथ महामहिम ने सीएम के पौधारोपण अभियान में भी हिस्सा लिया.

Etv Bharat
Etv Bharat

भोपाल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मध्य प्रदेश दौरे का आज दूसरा दिन है. (president in mp) महामहिम आज यानी 16 नवंबर को भोपाल में हैं, जहां उन्होंने सुबह जनजातीय संग्रहालय का अवलोकन किया, इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 'वन प्लांट अ डे' (One Plant A Day) में हिस्सा लिया. अब दोपहर 11:30 बजे राष्ट्रपति मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित महिला स्व सहायता समूह के सम्मेलन में महिलाओं को संबोधित करेंगी और करीब 12:45 पर राष्ट्रपति दिल्ली के लिए रवाना होंगी.

  • .@rashtrapatibhvn श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी ने संग्रहालय स्थित जनजातीय जीवन वीथिका,जनजातीय परिवेश के बच्चों के खेलों पर केन्द्रित वीथिका,लिखन्दरा प्रदर्शनी दीर्घा व चिनहारी संग्रहालय स्टॉल का अवलोकन किया।सीएम श्री @ChouhanShivraj ने इन वीथिकाओं के संबंध में परिचयात्मक जानकारी दी। pic.twitter.com/sJAnzRiiaR

    — Office of Shivraj (@OfficeofSSC) November 16, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

जनजातीय संग्रहालय का अवलोकन: राष्ट्रपति ने संग्रहालय स्थित जनजातीय जीवन वीथिका, जनजातीय परिवेश के बच्चों के खेलों पर केन्द्रित वीथिका, लिखन्दरा प्रदर्शनी दीर्घा व चिनहारी संग्रहालय स्टॉल का अवलोकन किया, जहां सीएम शिवराज ने इन वीथिकाओं के संबंध में परिचयात्मक जानकारी दी. इस दौरान महामहिम के साथ मध्यप्रदेश राज्यपाल मंगुभाई पटेल और सीएम शिवराज ने जनजातीय जीवन दृष्टि, कलाबोध, दैवीय आस्थाओं से जुड़ी विलक्षण बातों को नए सिरे से उद्भासित करते जनजातीय संग्रहालय का अवलोकन किया. कई स्थानों पर राष्ट्रपति मुर्मू संग्रहालय प्रतिनिधियों से कई प्रश्न भी पूछती नजर आईं. बता दें कि राजधानी भोपाल का जनजातीय संग्रहालय देश-प्रदेश की जनजातियों से जुड़ा संग्रहालय है, जहां इस समुदाय की जीवनशैली, लोककलाओं, खेलों और दिनचर्या को कलाकृतियों के माध्यम से बारीकी से प्रदर्शित किया गया है.

  • महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का पौधे लगाना, प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को प्रकट करता है। उनको बहुत - बहुत धन्यवाद! #OnePlantADay @rashtrapatibhvn pic.twitter.com/pWMU3Dtq2R

    — Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 16, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

शहडोल में जनजाति गौरव दिवस समारोह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बनीं चीफ गेस्ट, देखें [PHOTOS]

एमपी का पौधरोपण अब ले रहा आंदोलन का रूप: पौधारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेने पर सीएम शिवराज ने महामहिम का धन्यवाद दिया. सीएम ने कहा कि, "राष्ट्रपति महोदया द्रौपदी मुर्मू जी का पौधे लगाना, प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को प्रकट करता है. उनको बहुत-बहुत धन्यवाद. भारत की महामहिम राष्ट्रपति अत्यंत सहज, सरल, धैर्यवान, गंभीर हैं, उनके व्यक्तित्व में सागर जैसी गहराई है और वे मानवीय संवेदनाओं से भरी हुई हैं. आज उनके साथ पौधरोपण का सौभाग्य प्राप्त हुआ." सीएम शिवराज ने कहा कि, "महामहिम जी द्वारा मध्यप्रदेश की पावन धरती पर पौधरोपण करने से हमारे उस अभियान को भी बल मिला है कि हर व्यक्ति महत्वपूर्ण अवसर पर पौधे लगाए, अब मध्यप्रदेश में पौधरोपण अब आंदोलन का रूप लेता जा रहा है."

  • महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा मध्यप्रदेश की पावन धरती पर पौधरोपण करने से हमारे उस अभियान को भी बल मिला है कि हर व्यक्ति महत्वपूर्ण अवसर पर पौधे लगाए। अब मध्यप्रदेश में पौधरोपण अब आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। #OnePlantADay @rashtrapatibhvn pic.twitter.com/O7fuJ1fwaX

    — Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 16, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.