ETV Bharat / state

10 सितंबर गणेश चतुर्थी का पंचांगः जानें गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त, दिन-रात का चौघड़िया

author img

By

Published : Sep 9, 2021, 8:42 PM IST

Aaj Ka Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है. पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है. मूल तौर पर पंचांग पांच अंगों से मिलकर बना होता है. ये पांच अंग- तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण हैं. जानिए मध्य भारत के ज्योतिषाचार्य शिव मल्होत्रा से आज का पंचांग.

panchang for 10th september
10 सितंबर गणेश चतुर्थी का पंचांग

हैदराबाद। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है. पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है. मूल तौर पर पंचांग पांच अंगों से मिलकर बना होता है. ये पांच अंग- तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण हैं. यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुर्हूत, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षण, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास आदि की जानकारी देते हैं. आएये जानते हैं. आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय.

10 सितंबर 2021 शुक्रवार: भाद्रपद शुक्ल पक्ष सूर्योदय गणेश चतुर्थी तिथि रात 09:57 तक उसके उपरांत पंचमी तिथि.

गणपति स्थापना शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:58 से रात 09:57 तक किसी भी समय गणपति स्थापना करना शुभ रहेगा.

सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त: दोपहर 12:58 से 1:49 तक रहेगा.

भद्रा: आज प्रातः 11:08 से रात 09:57 तक भद्रा रहेगी.

नक्षत्र: चित्रा नक्षत्र दोपहर 12:58 तक उसके उपरांत स्वाति नक्षत्र.

राशि: तुला राशि पूर्ण रात्रि तक.

आज से ETV Bharat Madhya Pradesh पर देखिए गणेश उत्सव की स्पेशल कवरेज

शुभ चौघड़िया मुहूर्त (दिन)
चर-सामान्य: प्रातः 06:04 से प्रातः 07:37 तक
लाभ: प्रातः 07:37 से प्रातः 09:10 तक
अमृत: प्रातः 09:10 से प्रातः 10:43 तक
शुभ: दोपहर 12:16 से दोपहर 01:49 तक
चर-सामान्य: शाम 04:54 से शाम 06:27 तक

Ganesh Chaturthi 2021 Wishes : माय फ्रेंड गणेशा आप के साथ हों... इन संदेशों से दें अपनों को शुभकामनाएं और लगाएं Whatsapp Status

शुभ चौघड़िया मुहूर्त (रात्रि)
लाभ: रात 09:22 से रात 10:49 तक
शुभ: रात 12:16 से रात 01:43 तक
अमृत: रात 01:43 से रात 03:10 तक
चर-सामान्य: रात 03:10 से रात 04:37 तक

गणपति बप्पा मोरया: जानें किन सितारों के घर विराजते हैं 'बप्पा', ये रखते हैं अटूट आस्था

अभिजीत सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त: दोपहर 12:16 से दोपहर 12:40 तक

आज का शुभ अंक: 5, 7, 8 और 9

राहुकाल: प्रातः 10:43 से दोपहर 12:16 तक
(इसमें शुभ कार्य करना निषेध है)

दिशाशूल: आज के दिन पश्चिम दिशा यात्रा करने की मनाई है. अगर जाना जरूरी हो तो घर से दही खाकर निकलें, कार्य में सफलता मिलेगी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.