ETV Bharat / state

लक्ष्मण सिंह ने पार्टी को दिखाया आईना, राहुल की यात्रा के बावजूद क्षेत्र में विधायकों की स्थिति खराब

author img

By

Published : Dec 30, 2022, 12:36 PM IST

Etv Bharat
Etv Bharat

मप्र के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस विधायकों पर सवाल उठाकर पार्टी को एक बार फिर कटघरे में ला दिया है. पढ़िए पूरी खबर..

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई और कांग्रेस के विधायक लक्ष्मण सिंह ने एक बार फिर अपनी बेबाक राय सामने रखी है, दरअसल इस बार उन्होंने विधायकों की कमजोर परफॉर्मेंस को लेकर अपनी पार्टी कांग्रेस से ही सवाल पूछे हैं.

  • कांग्रेस के आंतरिक सर्वेक्षण में 17 पूर्व मंत्री और 37 वर्तमान विधायक ही जीत रहे हैं।विपक्ष में रहने के बाद और भारत जोड़ो यात्रा के बाद भी ऐसी स्तिथि क्यों बनी? शीर्ष नेतृत्व संभवत:इसका उत्तर दे सकता है @INCMP @INCIndia

    — lakshman singh (@laxmanragho) December 29, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

अपने क्षेत्रों में ही कमजोर स्थिति में कांग्रेस विधायक: लक्ष्मण सिंह ने कहा है कि कांग्रेस विपक्ष में होने और भारत जोड़ो यात्रा के बाद भी 17 पूर्व मंत्री और 37 विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में कमजोर स्थिति में है. लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि, "कांग्रेस के आंतरिक सर्वेक्षण में 17 पूर्व मंत्री और 37 वर्तमान विधायक ही जीत रहे हैं. विपक्ष में रहने के बाद और भारत जोड़ो यात्रा के बाद भी ऐसी स्तिथि क्यों बनी? शीर्ष नेतृत्व संभवत: इसका उत्तर दे सकता है."

  • “पैदल चलने से यदि कोई पीएम बनता तो भेड़ चराने वाला ज़रूर बन जाता”…

    भारत जोड़ो यात्रा पर उक्त प्रतिक्रिया देने वाले स्पष्टवादी विधायक लक्ष्मण सिंह जी ने भारत जोड़ो यात्रा के बाद एमपी में कांग्रेस की स्थिति का खुलासा करते हुए भाजपा के नारे “अबकी बार 200 पार” पर मुहर लगा दी है… https://t.co/wxCzSGkXOZ

    — Narendra Saluja (@NarendraSaluja) December 29, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

लक्ष्मण सिंह के बिगड़े बोल, कहा कलेक्टर की कोई औकात नहीं, कितने आए और कितने चले गए, SDM पर निकाला गुस्सा

बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा: फिलहाल लक्ष्मण सिंह के इस बयान के बाद बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा है. भाजपा नेता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट किया है कि, "'पैदल चलने से यदि कोई पीएम बनता तो भेड़ चराने वाला ज़रूर बन जाता'… भारत जोड़ो यात्रा पर उक्त प्रतिक्रिया देने वाले स्पष्टवादी विधायक लक्ष्मण सिंह जी ने भारत जोड़ो यात्रा के बाद एमपी में कांग्रेस की स्थिति का खुलासा करते हुए भाजपा के नारे 'अबकी बार 200 पार' पर मुहर लगा दी है."

प्रशासन और भाजपा नेताओं की ईंट से ईंट बजा देंगे- लक्ष्मण सिंह

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.