Bejendra Sang Rahul: विजेंद्र से मिलकर राहुल ने दिया मूछों पर ताव, MP में यात्रा को मिला बॉक्सर का पंच

author img

By

Published : Nov 25, 2022, 8:37 PM IST

Updated : Nov 25, 2022, 9:15 PM IST

Bharat Jodo Yatra MP

Bharat Jodo Yatra MP: राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शुक्रवार के दिन बॉक्सर और कांग्रेस नेता विजेंदर सिंह शामिल हुए. इस यात्रा की तस्वीर खुद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर शेयर की है. इसके साथ उन्होंने लिखा, ''मूछों पर ताव, बाजुओं में दम, फौलादी इरादे, जोशीले कदम!'' वहीं कांग्रेस ने फोटो के साथ 'वखरा स्वैग लिखा'. तस्वीर में राहुल गांधी और विजेंदर सिंह मूंछों पर ताव देते नजर आ रहे हैं.

भोपाल। भारत जोड़ो यात्रा में हर दिन नए साथी जुड़ रहे हैं. इस यात्रा में शुक्रवार को इंटरनेशनल बॉक्सर ओलंपिक विजेता विजेंदर सिंह (international boxer vijender singh) भी शामिल हो गए. इससे पहले 'सावधान इंडिया' फेम एक्टर सुशांत सिंह, एक्ट्रेस रश्मि देसाई सहित कई टीवी सीरियल के कलाकार भाग ले चुके हैं. वहीं बॉक्सर और कांग्रेस नेता विजेंदर सिंह ने यात्रा में शामिल होने से पहले ट्वीट कर जानकारी दी थी कि वो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से प्रेरित होकर आज भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बन रहे हैं.

bejendra sang rahul
राहुल की यात्रा में विजेंद्र सिंह

बॉलीवुड का समर्थन: बता दें कि पार्टी और संगठन को मजबूत बनाने के लिए शुरू हुई कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में बॉलीवुड का समर्थन मिल रहा है. पूजा भट्ट के बाद अभिनेत्री रिया सेन कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थी.एक्ट्रेस और फिल्ममेकर पूजा भट्ट भी इस यात्रा का हिस्सा बन चुकी हैं. इनके अलावा एक्टर सुशांत सिंह ने भी भारत जोड़ो यात्रा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी. साउथ एक्ट्रेस पूनम कौर ने भी 'भारत जोड़ो यात्रा' में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

bejendra sang rahul
राहुल की यात्रा में विजेंद्र सिंह ने ली सेल्फी

MP में राहुल का नया रंग, धर्म और परंपरा का दिखा संगम, ओंकारेश्वर के दर्शन कर, की मां नर्मदा की आरती

एमपी में मिला राहुल को प्रियंका का साथ: भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के तीसरे दिन राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचे (rahul gandhi in omkareshwar). जहां राहुल गांधी और प्रियंका सहित कई कांग्रेस नेताओं ने ओंकारेश्वर ज्योर्तिलिंग के दर्शन कर मां नर्मदा की आरती की. इसके बाद यात्रा मोरटक्का में रात्रि विश्राम करेगी. खरगोन में बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने भी यात्रा को ज्वाइन किया. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार को मध्यप्रदेश के बोरगांव से शुरू हुई. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के 78वें दिन पहली बार राहुल गांधी को बहन प्रियंका गांधी का साथ मिला. प्रियंका के साथ उनके पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटा रेहान भी इस यात्रा में शामिल हुए.

Last Updated :Nov 25, 2022, 9:15 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.