December 2022: ये है दिसंबर महीने के व्रत और त्योहार, देखिए Bank Holidays की पूरी लिस्ट..

author img

By

Published : Nov 30, 2022, 1:07 PM IST

Etv Bharat

December 2022 Holidays Vrat and Festivals List: दिसंबर साल का आखिरी महीना है. यहां हम आपके लिए लाए हैं बैंक अवकाश, व्रत और छुट्टियों की लिस्ट, (Bank Holidays list) जिसके हिसाब से आप अपने परिवार संग छुट्टियों की प्लानिंग कर सकते हैं.

भोपाल। दिसंबर महीने में बैंक से जुड़ा कोई काम है, तो आप उससे पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें कि कितने दिन बैंक (Bank holidays) बंद रहेंगे. आरबीआई (RBI) की ओर से हर महीने बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी की जाती है, जिसको देखकर आप अपने बैंक के कामों को पूरा करने का प्लान बना सकते हैं.(Bank Holidays in December)

दिसंबर में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक: बैंकों की कुछ छुट्टियां राष्ट्रीय होती हैं. इसके अलावा राज्यों के त्योहारों के आधार पर भी छुट्टियां होते हैं. दिसंबर साल का आखिरी महीना होता है. लोग इस महीने अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने का भी प्लान बनाते हैं. आपको भी अगर घूमने का मन हो, तो आपको बैंक के काम निपटा लेने चाहिए. क्योंकि दिसंबर महीने में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे. इनमें चार रविवार भी शामिल हैं.

दिसंबर में बैंक की छुट्टी की लिस्ट:
- 03 दिसंबर 2022 शनिवार, विश्व विकलांग दिवस, सेंट जेवियर्स फेस्ट (गोवा में बैंक बंद)
- 04 दिसंबर 2022 रविवार, बैंक बंद- पूरे देश में
- 10 दिसंबर 2022 शनिवार, दूसरा शनिवार- देशभर में बैंक बंद रहेंगे
- 11 दिसंबर 2022 रविवार, अवकाश- देश भर में बैंक बंद

- 12 दिसंबर 2022 सोमवार, पा-तगन नेंगमिंजा संगम (मेघालय में बैंक बंद)
- 18 दिसंबर 2022 रविवार, गुरु घासीदास जयंती की पुण्यतिथि
- 19 दिसंबर 2022 सोमवार, गोवा मुक्ति दिवस
- 24 दिसंबर 2022 शनिवार, क्रिसमस की पूर्व संध्या

- 25 दिसंबर 2022 रविवार, क्रिसमस
- 26 दिसंबर 2022 सोमवार, शहीद उधम सिंह जयंती, लासुंग, नमसुंग (मिजोरम, सिक्किम, मेघालय में बैंक बंद)
- 29 दिसंबर 2022 गुरुवार, गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्मदिन (चंडीगढ़ में बैंक बंद)
- 30 दिसंबर 2022 शुक्रवार,Tamu Losar/यू कियांग नांगबाह (मेघालय में बैंक बंद)
- 31 दिसंबर 2022 शनिवार, नववर्ष की पूर्वसंध्या (मिजोरम में बैंक बंद)

RBI डिजिटल रुपये के खुदरा उपयोग का एक दिसंबर को करेगा पायलट परीक्षण

दिसंबर 2022 त्योहारों की लिस्ट: (December 2022 Vrat aur Tyohar)
- 3 दिसंबर 2022 शनिवार मोक्षदा एकादशी
- 5 दिसंबर 2022 सोमवार प्रदोष व्रत (स)
- 11 दिसंबर 2022 रविवार संकष्टी चतुर्थी
- 19 दिसंबर 2022 सोमवार सफला एकादशी

- 21 दिसंबर 2022 बुधवार प्रदोष व्रत (को), मासिक शिवरात्रि
- 23 दिसंबर 2022 शुक्रवार पौष अमावस्या
- 25 दिसंबर 2022: क्रिसमस

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.