ETV Bharat / state

स्वर कोकिला लता मंगेशकर का जन्मदिन आज, सीएम कमलनाथ ने दी बधाई

author img

By

Published : Sep 28, 2019, 7:56 AM IST

Updated : Sep 28, 2019, 8:05 AM IST

प्रख्यात पार्श्व गायिका स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को उनके 90वें जन्मदिन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बधाई दी है. संस्कृति मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ ने भी लता दीदी को ट्वीट कर बधाई दी है.

सीएम ने लता मंगेशकर के जन्मदिन पर दी बधाई

भोपाल। प्रख्यात पार्श्व गायिका स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को उनके 90वें जन्मदिन पर प्रदेश के लोगों की ओर से मुख्यमंत्री कमलनाथ और संस्कृति मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. साथ ही उनकी लंबी आयु की कामना की है. बता दें कि लता मंगेशकर का जन्म इंदौर में 1929 में हुआ था.

मुख्यमंत्री ने शुभकामना संदेश में कहा है कि उन्होंने भक्ति, देश प्रेम और अन्य भाषाओं में अपने गीतों से करोड़ों भारतीयों के दिल में अपनी जगह बनाई. उनके गीत आज भी लोकप्रिय हैं. हमें गर्व है कि लता मंगेशकर ने मध्यप्रदेश में जन्म लिया और उन्होंने स्वर साधना से पूरे देश में मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि लता मंगेशकर सुदीर्घ सुर साधना से विश्व नागरिक बन गई हैं. वे हमें ऐसे ही सुरों से सराबोर करते रहें. उन्होंने लोगों की ओर से लता दीदी के स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना की है.

  • देश की गौरवशाली प्रतिभा सुर कोकिला लता मंगेशकर जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं | ईश्वर के आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्धायु की कामना करती हूँ | @mangeshkarlata pic.twitter.com/VtJ32KKGwN

    — Dr. Vijayalaxmi Sadho (@Drvijyalakshmi) September 28, 2019 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

वहीं प्रदेश की संस्कृति मंत्री विजय लक्ष्मी साधौ ने लता मंगेशकर को शुभकामनाएं दी हैं. साधौ ने ट्वीट में लिखा है कि मध्यप्रदेश में जन्मीं लता का गायन अद्वितीय है. उन्होंने हिंदी, मराठी, बांग्ला सहित कई भारतीय भाषाओं में गीतों को मधुर स्वर दिया. संगीत और गायन की दुनिया में लताजी का योगदान अविस्मरणीय है. संस्कृति मंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन ने लता जी के नाम पर प्रतिष्ठित सम्मान स्थापित किया है. अब इस सम्मान समारोह को भव्य स्वरूप देने का निर्णय लिया गया है.

Intro: स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को जन्म दिन पर मुख्यमंत्री और संस्कृति मंत्री ने दी बधाई

भोपाल | प्रदेश में जन्मी देश की प्रख्यात पार्श्व गायिका, स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को उनके 90वें जन्म दिन पर प्रदेश के नागरिकों की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री और संस्कृति मंत्री ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं . और उनके दीर्घायु की कामना की है .

Body:मुख्यमंत्री ने शुभकामना संदेश में कहा कि उन्होंने भक्ति, देश प्रेम और अन्य भाषाओं में अपने गीतों से करोड़ों भारतीयों के दिल में अपनी जगह बनाई . उनके गीत आज भी लोकप्रिय है . हमें गर्व है लता मंगेशकर मध्यप्रदेश में जन्मी और उन्होंने स्वर साधना से पूरे देश में मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया है .

मुख्यमंत्री ने कहा कि लता मंगेशकर अपनी सुदीर्घ सुर साधना से विश्व नागरिक बन गई है . वे हमें ऐसे ही सुरों से सराबोर करते रहें . उन्होंने नागरिकों की ओर से लताजी के स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना की है .
Conclusion:
संस्कृति मंत्री विजय लक्ष्मी साधौ ने प्रख्यात पार्श्व गायिका, स्वर साम्राज्ञी सुश्री लता मंगेशकर को उनके 90वें जन्म दिन पर बधाई और शुभकामनायें दी हैं . साधौ ने शुभकामना संदेश में कहा कि मध्यप्रदेश में जन्मी लता का गायन अद्वितीय है . उन्होंने हिंदी, मराठी, बांग्ला सहित कई भारतीय भाषाओं में गीतों को मधुर स्वर दिया . संगीत और गायन की दुनिया में लताजी का योगदान अविस्मरणीय है .

संस्कृति मंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन ने लता के नाम पर प्रतिष्ठित सम्मान स्थापित किया है . अब इस सम्मान समारोह को भव्य स्वरूप देने का निर्णय लिया गया है .मंत्री साधौ ने लता मंगेशकर के स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना की है .
Last Updated : Sep 28, 2019, 8:05 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.