ETV Bharat / state

Bank Holiday in Oct 2023: अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, बैंक जानें से पहले चेक कर लें लिस्ट, देखें कब-कब बंद रहेंगे बैंक

author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : Sep 30, 2023, 1:38 PM IST

Updated : Sep 30, 2023, 2:00 PM IST

Bank Holidays in October 2023: अगर आपको बैंक जाना है तो जानें से पहले बैंक की छुट्टियों की लिस्ट चेक कर लीजिए, क्योंकि अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार है. आइए जानते हैं कब-कब बंद रहेंगे बैंक.

Bank Holidays in October 2023
अक्टूबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक

आम तौर पर अपने बैंक खाते से जुड़े या बैंकिंग सेक्टर के काम से लोगों को अपनी बैंक तक जाना पड़ता है. रविवार की छुट्टी तो सभी को पता होती है, लेकिन त्योहारों और अन्य छुट्टियों के बारे में पता नहीं चलता जिसकी वजह से कई बार लोगों ब्रांच पहुंचने पर बैंक बंद होने की जानकारी लगती है. ऐसी स्थिति आपके साथ ना बने इसके लिए जान लीजिए, अक्टूबर महीने में किन राज्यों में कौन से दिन बैंक रहने वाली हैं.

अक्टूबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक: भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा देश के सभी राज्यों के लिए बैंक की छुट्टियां पहले से ही तय हैं. आरबीआई नोटिफिकेशन के अनुसार अक्टूबर महीने में 31 में से 15 दिन अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं. जिनमें रविवार की साप्ताहिक छुट्टियां, दूसरे और चौथे सप्ताह के शनिवार भी शामिल किए गए हैं. ऐसे में अगर आप भी अपने किसी बैंक के कामकाज को निपटना चाहते हैं, तो अपने राज्य में बैंक छुट्टियों की जानकारी पहले से कर लेना ठीक रहता है.

छुट्टी से शुरू होगा अक्टूबर: अक्टूबर महीने में होने वाली 15 दिन की छुट्टियों की शुरुआत ही पहले दिन से होगी, क्योंकि एक अक्टूबर को रविवार का दिन है. इसके बाद गांधी जयंती यानी सोमवार 2 अक्टूबर को भी देश के सभी बैंक शासकीय छुट्टी होने के चलते बंद रहने वाले हैं. वहीं दशहरे के दिन भी देश सभी बैंक ग्राहकों के लिए बंद रहेंगे, इसके अलावा और भी छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के त्योहार और विशेष दिनों के हिसाब से रहने वाली हैं.

ये भी पढ़ें:


किस दिन किस राज्य में बंद रहेंगे बैंक

  1. 2 अक्टूबर- महात्मा गांधी जयंती - देश के समस्त राज्यों में बैंक हॉलिडे
  2. 8 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  3. 14 अक्टूबर- महालया (दुर्गा पूजा प्रारंभ, नवरात्रि शुभारंभ) - कोलकाता में बैंक हॉलिडे, दूसरा शनिवार होने के चलते सभी जगह बैंक की छुट्टी.
  4. 15 अक्टूबर- रविवार ( साप्ताहिक अवकाश)
  5. 18 अक्टूबर- कटि बिहू - असम के प्रमुख बिहू त्योहार कटि बिहू के चलते गोवाहाटी में बैंक की छुट्टी रहेगी.
  6. 21 अक्टूबर- दुर्गा पूजा (महा सप्तमी)- अगरतला, गोवाहाटी, इम्फ़ाल और कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे.
  7. 22 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  8. 23 अक्टूबर- महानवमी, दुर्गा पूजा त्योहार- अगरतला, बैंगलौर, भुवनेश्वर, चेन्नई, गोवाहाटी, हैदराबाद आंध्र प्रदेश, कानपुर, कोची, कोहिमा, कोलकाता,लखनऊ, पटना, राँची शिलोंग, तिरुवंतपुरम में बैंक अवकाश रहेगा.
  9. 24 अक्टूबर- विजयदशमी/दशहरा- देश के समस्त राज्यों में बैंक हॉलिडे रहेगा.
  10. 25 अक्टूबर - दुर्गा पूजा (दसईं महोत्सव) सिक्किम का महत्वपूर्ण त्योहार गंगटोक में बैंक अवकाश रहेगा.
  11. 26 अक्टूबर - दुर्गा पूजा (दसईं महोत्सव) एवं विलय दिवस- गंगटोक, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.
  12. 27 अक्टूबर - दुर्गा पूजा (दसईं महोत्सव) गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे.
  13. 28 अक्टूबर- लक्ष्मी पूजा त्योहार- कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे, चौथा शनिवार होने के चलते अन्य राज्यों में भी बैंक अवकाश रहेगा.
  14. 29 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  15. 31 अक्टूबर- सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती - अहमदाबाद में बैंक बंद रहेंगे.

Disclaimer: इस लेख में दी गई बैंक छुट्टियों की जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक की और से जारी अवकाश सूची के अनुसार है, ETV Bharat द्वारा इनमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है.

Last Updated : Sep 30, 2023, 2:00 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.