Aaj Ka Panchang 4 December: आज के दिन इन शुभ चौघड़ियों में करें काम, मिलेगी सफलता, जानें क्या कहता है आपका नक्षत्र

author img

By

Published : Dec 4, 2022, 7:01 AM IST

Aaj Ka Panchang 4 December

Aaj Ka Panchang 4 December हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है. पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है. मूल तौर पर पंचांग पांच अंगों से मिलकर बना होता है. ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण हैं. जानिए मध्य भारत के ज्योतिषाचार्य शिव मल्होत्रा से आज का पंचांग.

Aaj Ka Panchang 4 December: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है. पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है. मूल तौर पर पंचांग पांच अंगों से मिलकर बना होता है. ये पांच अंग- तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण हैं. यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुर्हूत, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षण, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास आदि की जानकारी देते हैं. आएये जानते हैं. आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय. Aaj Ka Panchang Shubh Muhurat

04 दिसंबर 2022: रविवार मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष सूर्योदय द्वादशी तिथि रात 05:57 तक उसके उपरांत त्रयोदशी तिथि.
सर्वार्थ सिद्धि योग: आज प्रातः 06:44 से पूर्ण रात्रि तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा.
विजय मुहूर्त: आज दोपहर 01:57 से 02:41 दोपहर तक विजय मुहूर्त रहेगा.

मूल प्रारंभ: 03 दिसंबर शनिवार प्रातः 05:45 से रेवती नक्षत्र के 12 दिन के छोटे मूल प्रारंभ हो चुके हैं.
मूल समाप्ति: 5 दिसंबर सोमवार प्रातः 07:15 तक मूल रहेंगे उसके उपरांत मूल समाप्ति.

नक्षत्र: अश्विनी नक्षत्र पूर्ण रात्रि तक.
राशि: मेष राशि पूर्ण रात्रि तक.

शुभ चौघड़िया मुहूर्त दिन
चर सामान्य: प्रातः 08:05 से 09:27 प्रातः तक.
लाभ: प्रातः 09:27 से 10:48 प्रातः तक.
अमृत: प्रातः 10:48 से 12:09 दोपहर तक.
शुभ: दोपहर 01:30 से 02:52 दोपहर तक.

Mokshada Ekadashi 2022: आज मोक्षदा एकादशी पर बन रहा खास योग, ऐसे करेंगे व्रत और पूजन तो बरसेगी कृपा

शुभ चौघड़िया मुहूर्त रात्रि
शुभ: शाम 05:34 से 07:13 रात तक.
अमृत: रात 07:13 से 08:52 रात तक.
चर सामान्य: रात 08:52 से 10:31 रात तक.
लाभ: रात 01:48 से 03:27 रात तक.
शुभ: रात 05:06 से 06:45 दूसरे दिन प्रातः तक.

अभिजीत सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त: दिन के 11:47 से 12:31 दोपहर तक.
आज का शुभ अंक: 1, 5, 7, 9.

राहुकाल: शाम 04:13 से 05:34 शाम तक इसमें शुभ कार्य करना निषेध है.
दिशाशूल: आज के दिन पश्चिम दिशा यात्रा करने की मनाई है. अगर जाना जरूरी हो तो घर से गुड़ खाकर निकलें कार्य में सफलता मिलेगी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.