ETV Bharat / sitara

साहिल खान के खिलाफ जारी होगा अरेस्ट वारंट, मनोज पाटिल ठीक होकर घर पहुंचे

author img

By

Published : Sep 24, 2021, 4:36 PM IST

मनोज पाटिल
मनोज पाटिल

मिस्टर इंडिया रह चुके बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल हाल ही में सुसाइड की कोशिश करने के चलते चर्चा में आए थे. मनोज ने एक्टर साहिल खान पर उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था. मनोज आत्महत्या की कोशिश के बाद से अस्पताल में भर्ती थे और अब ठीक होने के बाद शुक्रवार को अपने कई बॉडी बिल्डर साथियों संग मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन गए.

हैदराबाद : मिस्टर इंडिया रह चुके बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल हाल ही में सुसाइड की कोशिश करने के चलते चर्चा में आए थे. मनोज ने एक्टर साहिल खान पर उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था. मनोज आत्महत्या की कोशिश के बाद से अस्पताल में भर्ती थे और अब ठीक होने के बाद शुक्रवार को अपने कई बॉडी बिल्डर साथियों संग मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन गए.

मनोज पाटिल
मनोज पाटिल

मनोज पोटिल ओशिवारा थाने जाकर पुलिस से साहिल खान की गिरफ्तारी के बारे में पूछताछ की. बता दें, मनोज पाटिल के आत्महत्या के प्रयास के मामले में एक्टर साहिल खान पर ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज है.

इधर, मनोज ने पुलिस स्टेशन के बाहर मीडियाकर्मियों से भी बातचीत की. मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान मनोज पाटिल ने खुलासा किया, 'साहिल खान की अग्रिम जमानत खारिज कर दी गई है, वह पुलिस से भागता रहा है, जबकि वह हमेशा 'सत्यमेव जयते' कहता रहता है, मुझे समझ नहीं आता कि वह अब क्यों फरार है.'

मनोज ने आगे बताया, 'मुझे मेरे साथियों ने खूब सपोर्ट किया है और उनकी बदौलत ही मैं पुलिस स्टेशन आ पाया हूं, हम एक सामान्य परिवार हैं और हम सभी प्रताड़ित हुए हैं, हमें न्याय चाहिए, क्योंकि हमें अपनी न्याय व्यवस्था में विश्वास है, हमें बताया गया है कि साहिल खान के खिलाफ दो दिन के अंदर अरेस्ट वारंट जारी कर दिया जाएगा.'

मनोज के आरोपों पर क्या बोले थे साहिल खान

मनोज के आरोपों पर अपना पक्ष रखते हुए एक्टर साहिल खान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि खुदकुशी की कोशिश करने वाले मनोज पाटिल ने राज फौजदार को नकली और एक्सपायर्ड हो चुकी स्टेरॉयड बेची थीं, जिनकी कीमत दो लाख रुपये थी, जब राज फौजदार ने साहिल को इस बात की जानकारी दी तो साहिल ने इस रैकेट का भंडाफोड़ करने‌ के लिए उन्होंने मनोज के खिलाफ सोशल मीडिया पर बातें लिखीं ताकि दुनिया को इसके बारे में पता चल सके.

मनोज पाटिल का पटलवार

वहीं, मनोज ने दावा किया कि सभी सबूत जमा कर दिए गए हैं और उनकी अग्रिम जमानत भी रद्द कर दी गई है. उसे आत्मसमर्पण करना चाहिए और पुलिस से भागना नहीं चाहिए.'

ये भी पढे़ं : साहिल खान ने लगाए गंभीर आरोप,कहा- नकली स्टेरॉयड के‌ बड़े रैकेट में शामिल थे मनोज

ये भी पढे़ं : पूर्व मिस्टर इंडिया को आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए अभिनेता व चार अन्य के खिलाफ केस दर्ज

ये भी पढे़ं : मिस्टर इंडिया रहे मनोज पाटिल ने की खुदकुशी की कोशिश, एक्टर साहिल खान को बताया जिम्मेदार

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.