उज्जैन में बाबा महाकाल का हुआ अद्भुत श्रृंगार, भगवान ने श्री गणेश जी का रूप धरा

author img

By

Published : Jun 29, 2022, 7:59 AM IST

Ujjain Mahakaleshwar temple Baba Mahakal makeup on 29June 2022

बुधवार को उज्जैन में बाबा महाकाल का भस्म आरती के दौरान पंचामृत अभिषेक किया गया. भगवान ने श्री गणेश जी का रूप धरा और मस्तक पर त्रिशूल व चांदी का चंद्र धारण किया. इसके बाद भगवान का भांग, चंदन,अबीर और उबटन से राजा के रूप में श्रृंगार किया गया. भगवान महाकाल को भस्मी अर्पित करके आरती की गई और उन्हें विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का भोग लगाया गया. (Ujjain Mahakaleshwar temple)

उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार को प्रातः काल 4:00 बजे होने वाली भस्म आरती में सबसे पहले भगवान महाकाल को जल अर्पित कर उन्हें स्नान कराया गया. इसके बाद पंडे, पुजारियों द्वारा दूध ,दही ,घी ,शहद, पंचामृत से भगवान का अभिषेक किया गया. इसके पश्चात भगवान महाकाल का पंडे, पुजारियों द्वारा अद्भुत श्रृंगार किया गया. भगवान महाकाल को भस्मी अर्पित करके आरती की गई जिसमें बाबा महाकाल को फल और विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का भोग लगाया गया

Ujjain Mahakaleshwar temple Baba Mahakal makeup on 29June 2022
भस्मी में बाबा महाकाल

बाबा महाकाल का राजा के रूप में हुआ श्रृंगार: भगवान महाकाल का पंडे, पुजारियों द्वारा भांग, चंदन और उबटन से राजा के रूप में श्रृंगार किया गया. भगवान ने श्री गणेश जी का रूप धरा और मस्तक पर त्रिशूल व चांदी का चंद्र धारण किया. . भगवान महाकाल के श्रृंगार में काजू, बादाम, रुद्राक्ष, भांग, अबीर, कुमकुम सहित तमाम चीजों से बाबा को सजाकर राजा के रूप में तैयार किया गया. इसके अलावा भगवान को चांदी का छत्र,रुद्राक्ष की माला, फूलों की माला और कलरफुल वस्त्र पहनाये गये, फिर तमाम प्रकार के फल और मिठाइयों से भोग लगाया गया. (Baba Mahakal makeup on 29 June 2022 ) (Ujjain Mahakaleshwar temple)

Ujjain Mahakaleshwar temple Baba Mahakal makeup on 29June 2022
करिए नंदी महाराज के दर्शन

29 जून का पंचांगः आज है आषाढ़ माह की अमावस्या, जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.