ETV Bharat / city

Ujjain Mahakaleshwar Temple: भगवान महाकाल आज नारी रूप में आए नजर, देखिए अद्भुत श्रृंगार

author img

By

Published : Oct 14, 2022, 9:12 AM IST

शुक्रवार को उज्जैन में बाबा महाकाल का भस्म आरती के दौरान पंचामृत अभिषेक किया गया, भगवान महाकाल को आज नारी के रूप में तैयार किया गया. इस दौरान भगवान को नाक में नथनी और कानों में कुंडल धारण कराए. इसके बाद भगवान का भांग, चंदन,अबीर और उबटन से राजा के रूप में श्रृंगार किया गया. भगवान महाकाल को भस्मी अर्पित करके आरती की गई और उन्हें विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का भोग लगाया गया. (Ujjain Mahakaleshwar temple) (Baba Mahakal makeup on 14 October 2022)

Etv Bharat
Etv Bharat

उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार को प्रातः काल 3:00 बजे होने वाली भस्म आरती में सबसे पहले भगवान महाकाल को जल अर्पित कर उन्हें स्नान कराया गया. इसके बाद पंडे, पुजारियों द्वारा दूध, दही, घी, शहद, पंचामृत से भगवान का अभिषेक किया गया. इसके पश्चात भगवान महाकाल का पंडे, पुजारियों द्वारा अद्भुत श्रृंगार किया गया. भगवान महाकाल को भस्मी अर्पित करके आरती की गई जिसमें बाबा महाकाल को फल और विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का भोग लगाया गया.

Baba Mahakal makeup on 14 October 2022
भस्म आरती में बाबा महाकाल

MP News: महाकाल लोक के बाद उज्जैन को रोप-वे की सौगात, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने ट्वीट कर दी जानकारी

बाबा महाकाल का नारी के रूप में श्रृंगार: भगवान महाकाल का पंडे, पुजारियों द्वारा भांग, चंदन और उबटन से राजा के रूप में श्रृंगार किया गया. भगवान का आज नारी रूप में श्रृंगार किया गया, इस दौरान बाबा महाकाल को नाक में नथनी और कानों में कुंडल धारण कराए गए. इसके अलावा भगवान के श्रृंगार में काजू, बादाम, रुद्राक्ष, भांग, अबीर, कुमकुम सहित तमाम चीजों से बाबा को सजाकर राजा के रूप में तैयार किया गया. इसके अलावा भगवान को चांदी का छत्र, रुद्राक्ष की माला, फूलों की माला और कलरफुल वस्त्र पहनाये गये, फिर तमाम प्रकार के फल और मिठाइयों से भोग लगाया गया. (Baba Mahakal makeup on 14 October 2022 ) (Ujjain Mahakaleshwar temple)

Ujjain Mahakaleshwar temple
उज्जैन में बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.