25 जुलाई का पंचांगः दूसरा श्रावण सोमवार आज, जानें शुभ चौघड़िया, मूल और शुभ अंक

author img

By

Published : Jul 24, 2022, 7:52 PM IST

Updated : Jul 24, 2022, 9:06 PM IST

25 July Panchang

Aaj Ka Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है. पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है. मूल तौर पर पंचांग पांच अंगों से मिलकर बना होता है. ये पांच अंग- तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण हैं. जानिए मध्य भारत के ज्योतिषाचार्य शिव मल्होत्रा से आज का पंचांग.

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है. पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है. मूल तौर पर पंचांग पांच अंगों से मिलकर बना होता है. ये पांच अंग- तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण हैं. यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुर्हूत, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षण, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास आदि की जानकारी देते हैं. आएये जानते हैं. आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय. (Aaj Ka Panchang)

25 जुलाई 2022: सोमवार श्रावण कृष्ण पक्ष सूर्योदय द्वादशी तिथि शाम 04:15 तक उसके उपरांत त्रयोदशी तिथि.

दूसरा श्रावण सोमवार
सोम प्रदोष व्रत आज

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज प्रातः 05:45 से 01:06 रात तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा.
अमृत सिद्धि योग: आज प्रातः 05:45 से 01:06 रात तक अमृत सिद्धि योग रहेगा.

नक्षत्र: मृगशिरा नक्षत्र रात 01:06 तक उसके उपरांत आद्रा नक्षत्र.
राशि: वृषभ राशि दिन के 11:33 तक उसके उपरांत मिथुन राशि.

शुभ चौघड़िया मुहूर्त दिन
अमृत: प्रातः 05:47 से 07:27 प्रातः तक.
शुभ: प्रातः 09:06 से 10:46 प्रातः तक.
चर सामान्य: दोपहर 02:05 से 03:44 दोपहर तक.
लाभ: दोपहर 03:44 से 05:24 शाम तक.
अमृत: शाम 05:24 से 07:03 शाम तक.

Vidisha Glass Temple: कांच मंदिर के नाम से प्रसिद्ध विश्वेश्वर महादेव मंदिर, देखें मंदिर और भोलेनाथ की भव्य तस्वीरें

शुभ चौघड़िया मुहूर्त रात्रि
चर सामान्य: शाम 07:03 से 08:24 रात तक.
लाभ: रात 11:05 से 12:26 रात तक.
शुभ: रात 01:46 से 03:07 रात तक.
अमृत: रात 03:07 से 04:27 रात तक.
चर सामान्य: रात 04:27 से 05:48 दूसरे दिन प्रातः तक.

अभिजीत मुहूर्त: दिन के 11:59 से 12:52 दोपहर तक.
आज का शुभ अंक: 1, 2, 4, 5

राहुकाल: प्रातः 07:27 से 09:06 प्रातः तक इसमें शुभ कार्य करना निषेध है.
दिशाशूल: आज के दिन पूर्व दिशा यात्रा करने की मनाई है. अगर जाना जरूरी हो तो घर से दूध पीकर निकले कार्य में सफलता मिलेगी.

Last Updated :Jul 24, 2022, 9:06 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.