ETV Bharat / city

Today Panchang 15 August सर्वार्थ सिद्धि योग में पूरे होंगे काम, जानें शुभ चौघड़िया, मुहूर्त और राहुकाल

author img

By

Published : Aug 14, 2022, 10:17 PM IST

Aaj Ka Panchang हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है. पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है. मूल तौर पर पंचांग पांच अंगों से मिलकर बना होता है. ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण हैं. जानिए मध्य भारत के ज्योतिषाचार्य शिव मल्होत्रा से आज का पंचांग.

Today Panchang 15 August
15 अगस्त पंचांग

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है. पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है. मूल तौर पर पंचांग पांच अंगों से मिलकर बना होता है. ये पांच अंग- तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण हैं. यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुर्हूत, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षण, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास आदि की जानकारी देते हैं. आएये जानते हैं. आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय. Aaj Ka Panchang

15 अगस्त 2022: सोमवार भाद्रपद कृष्ण पक्ष सूर्योदय चतुर्थी तिथि रात 09:01 तक उसके उपरांत पंचमी तिथि.

गणेश चतुर्थी व्रत आज

मूल प्रारंभ: आज 15 अगस्त सोमवार रात 09:07 से रेवती नक्षत्र के 12 दिन के छोटे मूल प्रारंभ हो रहे हैं.
मूल समाप्ति: 17 अगस्त बुधवार रात 09:57 तक मूल रहेंगे उसके उपरांत मूल समाप्ति.

नक्षत्र: उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रात 09:07 तक उसके उपरांत रेवती नक्षत्र.
राशि: मीन राशि पूर्ण रात्रि.

शुभ चौघड़िया मुहूर्त दिन
अमृत: प्रातः 05:56 से 07:33 प्रातः तक.
शुभ: प्रातः 09:10 से 10:46 प्रातः तक.
चर सामान्य: दोपहर 02:00 से 03:37 दोपहर तक.
लाभ: दोपहर 03:37 से 05:14 शाम तक.
अमृत: शाम 05:14से 06:51 शाम तक.

Ganesh Ji Katha: बुधवार के दिन महिलाएं जरूर सुनें गणेश जी की ये कहानी, म‍िलेगा सुहाग का आशीर्वाद

शुभ चौघड़िया मुहूर्त रात्रि
चर सामान्य: शाम 06:51 से 08:14 रात तक.
लाभ: रात 11:00 से 12:23 रात तक.
शुभ: रात 01:47 से 03:10 रात तक.
अमृत: रात 03:10 से 04:33 रात तक.
चर सामान्य: रात 04:33 से 05:56 दूसरे दिन प्रातः तक.

अभिजीत मुहूर्त: दिन के 11:57 से 12:49 दोपहर तक.
आज का शुभ अंक: 4, 6, 8, 9

राहुकाल: प्रातः 07:33 से 09:10 प्रातः तक इसमें शुभ कार्य करना निषेध है.
दिशाशूल: आज के दिन पूर्व दिशा यात्रा करने की मनाई है. अगर जाना जरूरी हो तो घर से दूध पीकर निकले कार्य में सफलता मिलेगी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.