07 अगस्त का पंचांगः आज भूल से भी ना करें ये काम, जानें शुभ चौघड़िया, मूल और शुभ अंक

author img

By

Published : Aug 6, 2022, 11:04 PM IST

panchang 07 august

Aaj Ka Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है. पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है. मूल तौर पर पंचांग पांच अंगों से मिलकर बना होता है. ये पांच अंग- तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण हैं. जानिए मध्य भारत के ज्योतिषाचार्य शिव मल्होत्रा से आज का पंचांग.

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है. पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है. मूल तौर पर पंचांग पांच अंगों से मिलकर बना होता है. ये पांच अंग- तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण हैं. यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुर्हूत, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षण, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास आदि की जानकारी देते हैं. आएये जानते हैं. आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय. (Aaj Ka Panchang)

07 अगस्त 2022: रविवार श्रावण शुक्ल पक्ष सूर्योदय दशमी तिथि रात 11:50 तक उसके उपरांत एकादशी तिथि.

मूल प्रारंभ: आज 7 अगस्त रविवार शाम 04:30 से ज्येष्ठा नक्षत्र के 27 दिन के बड़े मूल प्रारंभ हो रहे हैं.
मूल समाप्ति: 9 अगस्त मंगलवार दोपहर 12:18 तक मूल रहेंगे उसके उपरांत मूल समाप्ति.

नक्षत्र: अनुराधा नक्षत्र शाम 04:30 तक उसके उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र.
राशि: वृश्चिक राशि पूर्ण रात्रि तक.

शुभ चौघड़िया मुहूर्त दिन
चर सामान्य: प्रातः 07:31 से 09:09 प्रातः तक.
लाभ: प्रातः 09:09 से 10:47 प्रातः तक.
अमृत: प्रातः 10:47 से 12:25 दोपहर तक.
शुभ: दोपहर 02:03 से 03:41दोपहर तक.

सूर्य देव की उपासना से मिलेगी सुख-समृद्धि, अगर आप भी रख रहे हैं रविवार का व्रत तो यहां जानें पूजा विधि

शुभ चौघड़िया मुहूर्त रात्रि
शुभ: शाम 06:57 से 08:19 रात तक.
अमृत: रात 08:19 से 09:41 रात तक.
चर सामान्य: रात 09:41 से 11:03 रात तक.
लाभ: रात 01:47 से 03:09 रात तक.
शुभ: रात 04:31 से 05:53 दूसरे दिन प्रातः तक.

अभिजीत सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त: दिन के 11:58 से 12:51 दोपहर तक.
आज का शुभ अंक: 1, 3, 7, 9

राहुकाल: शाम 05:19 से 06:57 शाम तक. इसमें शुभ कार्य करना निषेध है.
दिशाशूल: आज के दिन पश्चिम दिशा यात्रा करने की मनाई है. अगर जाना जरूरी हो तो घर से गुड़ खाकर निकलें कार्य में सफलता मिलेगी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.