ETV Bharat / city

Mahashivratri 2022: भोले की भक्ति में लीन हुए भक्त, मंदिरों में हर-हर महादेव की गूंज, देखें Video

author img

By

Published : Mar 1, 2022, 4:24 PM IST

Maha Shivratri 2022
भोले की भक्ति में बिताइए सारा दिन,

प्रदेश के शिव मंदिरों में भगवान के दर्शन का सिलसिला मंगलवार तड़के से शुरू हुआ. मंदिर के पट खुलते ही भगवान के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में साधु संत और महंत पहुंचे, सुबह 4 बजे षडदर्शन संत मंडल ने ढोल-ताशे के साथ शोभा निकाली, जिसके बाद श्रद्धालुओं के दर्शन का सिलसिला शुरू हुआ.

खंडवा। प्रदेश के खंडवा में भगवान भोलेनाथ की नगरी ओमकारेश्वर में भगवान के दर्शन का सिलसिला मंगलवार तड़के से शुरू हुआ. मंदिर के पट खुलते ही भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में साधु संत और महंत पहुंचे, सुबह 4 बजे षडदर्शन संत मंडल ने ढोल-ताशे के साथ शोभा निकाली, जिसके बाद श्रद्धालुओं के दर्शन का सिलसिला शुरू हुआ. इसी प्रकार शहडोल के अर्धनारेश्वर, चम्बल अंचल के प्राचीन वनखंडेश्वर महादेव मंदिर, और मंदसौर स्थित विश्वप्रसिद्ध अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ महादेव मंदिर पर भी भाारी संख्या में भक्तों की भीड़ देखने को मिली.

भोले की भक्ति में बिताइए सारा दिन,

महाशिवरात्रि के दिन सुबह से ही शिवालयों में भीड़ देखने को मिल रही है. इसी क्रम में शहडोल जिला मुख्यालय के लखबरिया धाम में भी अर्धनारेश्वर शिवलिंग के दर्शन करने के लिए भक्तों का तांता लगा दिखाई दिया. यहां विराजे शिवलिंग के बारे में कहा जाता है कि, महादेव चमत्कारी हैं और यहां जो भी मन्नत मांगी जाती है वह पूरी होती है.

Maha Shivratri 2022
भोले की भक्ति में बिताइए सारा दिन,

महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में भक्तों की भीड़ लगी हुई है, इसी क्रम में चम्बल अंचल के प्राचीन वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में रात 2 बजे से ही भोलेनाथ के दर्शन का भक्तों की आवाजाही लगी हुई है. भिंड जिला प्रशासन और पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं अब तक यहां ढाई हजार से ज़्यादा कावंड़ चढ़ चुकी है और यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहने की उम्मीद है.

भोले की भक्ति में बिताइए सारा दिन,

महाशिवरात्रि पर्व का पर्व आज देशभर मे भक्तिमय उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, इसी क्रम में मंदसौर स्थित विश्वप्रसिद्ध अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ महादेव के मंदिर में भी महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी नजर आई. इस दौरान मंदिर परिसर को आकर्षक रंगोली और चुनरियों से सजाया गया. महाशिवरात्रि पर्व को लेकर भक्तों मे काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.

भोले की भक्ति में बिताइए सारा दिन,
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.