ETV Bharat / city

Aaj Ka Panchang 7 October: प्रदोष व्रत आज, जानें आज की शुभ चौघड़िया, मूल और शुभ अंक

author img

By

Published : Oct 7, 2022, 6:56 AM IST

Aaj Ka Panchang 7 October: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है. पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है. मूल तौर पर पंचांग पांच अंगों से मिलकर बना होता है. ये पांच अंग- तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण हैं. यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुर्हूत, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षण, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास आदि की जानकारी देते हैं. आएये जानते हैं. आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय. Aaj Ka Panchang Shubh Muhurat

Aaj Ka Panchang 7 October
आज का पंचांग 7 अक्टूबर

Aaj Ka Panchang 7 October: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है. पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है. मूल तौर पर पंचांग पांच अंगों से मिलकर बना होता है. ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण हैं. जानिए मध्य भारत के ज्योतिषाचार्य शिव मल्होत्रा से आज का पंचांग.

7 अक्टूबर 2022: शुक्रवार अश्विन शुक्ल पक्ष सूर्योदय द्वादशी तिथि प्रातः 07:26 तक उसके उपरांत त्रयोदशी तिथि कल की प्रातः 05:24 तकउसके उपरांत चतुर्दशी तिथि.
प्रदोष व्रत आज

पंचक प्रारंभ: 06 अक्टूबर गुरुवार प्रातः 08:28 से पंचक प्रारंभ हो चुके हैं.
पंचक समाप्ति: 10 अक्टूबर सोमवार शाम 04:02 तक पंचक रहेंगे उसके उपरांत पंचक समाप्ति.

नक्षत्र: शतभिषा नक्षत्र शाम 06:17 तक उसके उपरांत पूर्व भाद्रपद नक्षत्र.
राशि: कुंभ राशि पूर्ण रात्रि तक.

शुभ चौघड़िया मुहूर्त दिन
चर-सामान्य: प्रातः 06:12 से 07:41 प्रातः तक.
लाभ: प्रातः 07:41 से 09:09 प्रातः तक.
अमृत: प्रातः 09:09 से 10:38 प्रातः तक.
शुभ: दोपहर 12:07 से 01:35 दोपहर तक.
चर-सामान्य: शाम 04:32 से 06:01 शाम तक.

Horoscope For 7 October: मेष राशि वालों की लव लाइफ में हो सकता है मन मुटाव, जानें आपकी राशि में क्या है खास

शुभ चौघड़िया मुहूर्त रात्रि
लाभ: रात 09:04 से 10:35 रात तक.
शुभ: रात 12:07 से 01:38 रात तक.
अमृत: रात 01:38 से 03:10 रात तक.
चर-सामान्य: रात 03:10 से 04:41 रात तक.

अभिजीत मुहूर्त: आज दोपहर 12:07 से 12:30 तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा.
आज का शुभ अंक: 1, 4, 6, 7.

राहुकाल: प्रातः 10:38 से 12:07 दोपहर तक इसमें शुभ कार्य करना निषेध है.
दिशाशूल: आज के दिन पश्चिम दिशा यात्रा करने की मनाई है. अगर जाना जरूरी हो तो घर से दही खाकर निकलें कार्य में सफलता मिलेगी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.