Aaj Ka Panchang 4 October: नवरात्रि के नौवें दिन देवी सिद्धिदात्री की करें पूजा, जानें आज की शुभ चौघड़िया, मूल और शुभ अंक

author img

By

Published : Oct 4, 2022, 6:56 AM IST

Aaj Ka Panchang 4 October

Aaj Ka Panchang 4 October हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है. पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है. मूल तौर पर पंचांग पांच अंगों से मिलकर बना होता है. ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण हैं. जानिए मध्य भारत के ज्योतिषाचार्य शिव मल्होत्रा से आज का पंचांग.

Aaj Ka Panchang 4 October: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है. पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है. मूल तौर पर पंचांग पांच अंगों से मिलकर बना होता है. ये पांच अंग- तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण हैं. यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुर्हूत, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षण, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास आदि की जानकारी देते हैं. आएये जानते हैं. आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय. Aaj Ka Panchang Shubh Muhurat

4 अक्टूबर 2022: मंगलवार अश्विन शुक्ल पक्ष सूर्योदय नवमी तिथि दोपहर 02:20 तक उसके उपरांत दशमी तिथि.
नवरात्रि का नवमी तिथि के दिन माता सिद्धिदात्री के स्वरूप की पूजा की जाती है. इस दिन माता को तिल, हलवा, चना-पूरी, खीर आदि का भोग लगाएं इससे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.
रवि योग आज प्रातः 06:11 से पूर्ण रात्रि तक रवि योग रहेगा.

नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रात 10:51 तक उसके उपरांत श्रवण नक्षत्र.
राशि: मकर राशि पूर्ण तक.

दिन शुभ चौघड़िया मुहूर्त
चार सामान्य: प्रातः 09:09 से 10:38 प्रातः तक.
लाभ: प्रातः 10:38 से 12:08 दोपहर तक.
अमृत: दोपहर 12:08 से 01:37 दोपहर तक.
Horoscope For 4 October: मिथुन राशि वालों को शुत्र कर सकते हैं परेशान, धनु राशि वाले रखें सेहत का ख्याल

रात्रि शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ: रात 07:35 से 09:06 रात तक.
शुभ: रात 10:37 से 12:08 रात तक.
अमृत: रात 12:08 से 01:39 रात तक.
चर सामान्य: रात 01:39 से 03:10 रात तक.

अभिजीत सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त: दिन के 11:44 से 12:31 दोपहर तक.
आज का शुभांक: 4, 7, 8, 9.

राहुकाल: दोपहर 03:06 से 04:35 शाम तक इसमें शुभ कार्य करना निषेध है.
दिशाशूल: आज के दिन उत्तर दिशा यात्रा करने की मनाई है. अगर जाना जरूरी हो तो घर से शहद खा कर निकले कार्य में सफलता मिलेगी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.