ETV Bharat / city

जब असहज हुईं उमा भारती! जैन मुनि विद्यासागर ने पूछा ऐसा सवाल, आपको क्या कहें साध्वी, मैडम या दीदी

author img

By

Published : Mar 17, 2022, 10:26 PM IST

Former Chief Minister Uma Bharti visited Acharya Vidyasagar
उमा भारती का रहली दौरा

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती आज रेहली पहुंची, जहां उन्होंने पटनागंज जैन तीर्थ में जैन मुनि विद्यासागर का आशीर्वाद लिया. इस दौरान उमा ने कहा कि, आचार्य श्री विद्यासागर महाराज सिर्फ संत नहीं, वे भगवान हैं. वहीं जैन मुनि विद्यासागर ने उमा भारती से कहा कि, अब आपको साध्वी, दीदी या मैडम क्या कहना चाहिए, तो वहां मौजूद अन्य संतों ने दीदी होने की बात कही.

सागर। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती आज रहली पहुंची, जहां उन्होंने पटनागंज जैन तीर्थ में जैन मुनि विद्यासागर का आशीर्वाद लिया. इस दौरान उमा ने कहा कि, आचार्य श्री विद्यासागर महाराज सिर्फ संत नहीं, वे भगवान हैं. वहीं जैन मुनि विद्यासागर ने उमा भारती से कहा कि, अब आपको साध्वी, दीदी या मैडम क्या कहना चाहिए, तो वहां मौजूद अन्य संतों ने दीदी होने की बात कही.

जैन मुनि विद्यासागर ने उमा से पूछा ऐसा सवाल, आपको क्या कहें साध्वी, मैडम या दीदी

उमा बोलीं आचार्य के दर्शन मानो चार धाम
उमा भारती ने कहा कि, महाराज के अंदर सारा हिमालय समाया हुआ है, हिमालय में तपस्वियों की जो तपस्या, आभा, ऊर्जा और शक्ति है, वह आचार्य श्री में समाई हुई है. आचार्य श्री के दर्शन कर लेना ही चारों धाम के दर्शन करने के समान है. उन्होंने कहा कि, इस भूमंडल पर महाराज की छाया लंबे समय तक बनी रहे और वह शतायु हो, उनके सामने धर्म का अधिष्ठान बना रहे. उमा ने कहा कि, महाराज स्वयं चाह लें, तो शतायु हो सकते हैं, उनकी इच्छा के ऊपर सब निर्भर है. उमा भारती ने कहा कि, आज आचार्य भगवन स्वस्थ लगे और उन्होंने मुझ पर आशीष की वर्षा की है.

द कश्मीर फाइल्स पर बयानबाजी का कांग्रेस को अधिकार नहीं, शराबबंदी पर उमा भारती के समर्थन में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक

विद्यासागर बोले आपको साध्वी कहें या मैडम या दीदी
आचार्य श्री विद्यासागर महाराज ने उमा भारती से कहा कि, अब आपको साध्वी, दीदी या मैडम में क्या कहना चाहिए. इस दौरान वहां मौजूद सभी संत, मुनियों और लोगों ने कहा कि, हमें इन्हें (उमा को) दीदी बोलना चाहिए. इसके बाद उमा भारती ने सभी से आग्रह किया कि, चाहे प्रशासनिक या पुलिस के अधिकारियों हो या अन्य लोग मुझे दीदी ही कहें. उमा बोलीं आचार्य श्री ने ये भी कहा कि, तुम भारती हो तुम्हारे अंदर भारतीयता रहनी चाहिए, उनके द्वारा जो भी शब्द कहे गए हैं, वे मेरे लिए वेद वाक्य बन गए हैं.

उमा के साथ पहुंचे कई भाजपा नेता
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती आज दोपहर भोपाल से रहली पहुंची थीं, इस दौरान उनके साथ क्षेत्रीय विधायक और मंत्री गोपाल भार्गव, पूर्व विधायक रतन सिंह सिलारपुर, अभिषेक भार्गव सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे. नेताओं और समर्थकों से चर्चा के बाद उमा भारती ने जैन मुनि विद्या सागर के दर्शन करने पहुंची थीं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.