ETV Bharat / city

साल 2022 में शिवराज सरकार का सबसे बड़ा संकट! क्या कहते हैं सितारे, जानिए ज्योतिषाचार्य से

author img

By

Published : Dec 22, 2021, 5:39 PM IST

2022 में भी एमपी की जनता को महंगाई से राहत मिलना मुश्किल है. ये अनुमान लगाया है ज्योतिषाचार्य धर्मेन्द्र शास्त्री ने. उनके मुताबिक नया साल एमपी की अर्थव्यवस्था के लिए काफी उथल पुथल वाला रहेगा. (jyotishi about mp economy in 2022 )सरकार पर कर्ज का बोझ और बढ़ेगा.

jyotishi about mp economy in 2022
साल 2022 में शिवराज सरकार का सबसे बड़ा संकट!

भोपाल। आने वाले नए वर्ष 2022 में मध्य प्रदेश की आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी. जनता की हाल कैसा रहने वाला है. किसकी किस्मत चमकेगी, कौन हो जाएगा कंगाल. ये जानने की उत्सुकता सभी में रहती है. ऐसे ही कुछ सवालों पर ईटीवी भारत ने बात की ज्योतिषाचार्य धर्मेन्द्र शास्त्री से.

साल 2022 में शिवराज सरकार का सबसे बड़ा संकट! जनता होगी मालामाल या बढ़ेगा कर्ज का बोझ

उथल पुथल वाला होगा 2022

नए साल में प्रदेश सरकार पर कर्ज का बोझ और अधिक बढ़ने वाला है. आचार्य धर्मेंद्र शास्त्री(astrologer prediction mp 2022) के मुताबिक पूरे साल मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था में उथल-पुथल देखने को मिलेगी. ज्योतिष के जानकार आचार्य धर्मेंद्र शास्त्री के अनुसार काल गणना का पहला दिवस वर्ष का पहला दिन माना जाता है. वर्ष का वार उसी दिन से माना जाता है. इस बार 2022 का शुभारंभ शनिवार से हो रहा है. विक्रम संवत 2079 भी शनिवार से ही प्रारंभ हो रहा है. यानि 2022 शनि प्रधान वर्ष रहने वाला है. शनि प्रधान रहने की वजह से प्रजा में खुशहाली तो आएगी, लेकिन कई प्रकार की आपत्ति और विपत्ति का भी सामना करना पड़ेगा.

प्रदेश पर बढ़ेगा कर्ज का बोझ

आचार्य धर्मेंद्र शास्त्री के अनुसार शनि का वर्ष होने के चलते शासन तंत्र की आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी. (inflation mp 2022 guess astrologer )प्रदेश सरकार पर कर्ज का बोझ अधिक रहेगा. प्रदेशवासियों को बेरोजगारी का भी सामना करना पड़ेगा. इसी के साथ लोगों की आमदनी तो बढ़ेगी, लेकिन खर्चे भी बढ़ेंगे. क्योंकि शनि को मंद ग्रह माना जाता है. मंद ग्रह होने की वजह से आमदनी के स्रोत तेज गति से नहीं बढ़ेंगे. जब धीमी गति से पैसा आएगा तो आर्थिक व्यवस्था कमजोर रहेगी.

MP में भ्रूण लिंग परीक्षण पर 10 साल की सजा का प्रस्ताव, सूचना देने वालों पर होगी लाखों के इनाम की बारिश

2022 में महंगाई और बढ़ेगी

आचार्य धर्मेंद्र शास्त्री के अनुसार शनि प्रधान वर्ष आने के कारण मध्य प्रदेश के लोगों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना (jyotishi about mp economy in 2022 )करना पड़ेगा. 2022 में महंगाई भी बढ़ेगी. खाने पीने की चीजों के साथ ही अन्य जरूरी चीजों के दामों में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. शास्त्री के अनुसार वर्ष 2022 मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था में काफी उथल-पुथल वाला साल रहेगा.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.