ETV Bharat / city

दिग्विजय सिंह का गवर्नर पर हमला कहा, बीजेपी प्रचारक के रुप में काम कर रहे हैं राज्यपाल मंगु भाई पटेल

author img

By

Published : Jan 12, 2022, 4:01 PM IST

Updated : Jan 12, 2022, 5:35 PM IST

मध्य प्रदेश के राज्यपाल राज्यपाल मंगु भाई पटेल पर एमपी कांग्रेस हमलावर है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने गवर्नर पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या राज्यपाल किसी पार्टी के प्रचारक के रुप में काम कर सकता है. ऐसे राज्यपाल से विपक्ष क्या ही उम्मीद कर सकता है.

Digvijay Singh's attack on MP Governor
एमपी राज्यपाल पर दिग्विजय सिंह का हमला

भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने राज्यपाल मंगु भाई पटेल के खिलाफ हमलावर रुख अपना रखा है. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राज्यपाल पर निशाना साधते हुए सवाल किया है कि क्या राज्यपाल किसी पार्टी के प्रचारक के रुप में काम कर सकता है? राज्यपाल पटेल की एक तस्वीर साझा करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता विजेंद्र शुक्ला नामक व्यक्ति ने ट्वीट कर लिखा है, राज्यपाल महोदय तो खुद भाजपा का दुपटटा पहने घूम रहे हैं, उनसे आदिवासी क्या इंसाफ की उम्मीद करें.

  • क्या राज्यपाल किसी एक पार्टी के प्रचारक के रूप में कार्य कर सकता है? क्या ऐसे राज्यपाल महोदय से विपक्ष कोई उम्मीद कर सकता है? #भाजपा_हटाओ_देश_बचाओ https://t.co/76svf0Bbfm

    — digvijaya singh (@digvijaya_28) January 12, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

राज्यपाल से क्या उम्मीद करे विपक्ष: दिग्विजय सिंह

विजेंद्र शुक्ला के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए दिग्विजय सिंह ने लिखा, क्या राज्यपाल किसी एक पार्टी के प्रचारक के रूप में कार्य कर सकता है? क्या ऐसे राज्यपाल महोदय से विपक्ष कोई उम्मीद कर सकता है. इससे पहले मंगलवार को देवास के नेमावर में हुए सामूहिक नरसंहार के पीड़ित परिवार की इकलौती बेटी भारती न्याय यात्रा लेकर भोपाल पहुंची थी और कांग्रेस नेता उसके समर्थन में आगे आए थे. प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं को राजभवन जाने से रोका गया था, जिस पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने राज्यपाल पर टिप्पणी की थी. इस पर भाजपा ने पलटवर भी किया था, अब दिग्विजय सिंह ने राज्यपाल पर सवाल उठाते हुए हमला बोला है.

यह भी पढ़ें - राज्यपाल मंगू भाई पटेल के शहर पहुंचते ही प्रशासन में मचा हड़कंप, सड़क किनारे लोगों को पहुंचाया रैन बसेरा

इनपुट - आईएएनएस

Last Updated : Jan 12, 2022, 5:35 PM IST

TAGGED:

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.