26 नवंबर का पंचांगः जानिए दिन और रात का चौघड़िया, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, क्या कहते हैं आपके सितारे?

author img

By

Published : Nov 25, 2021, 10:05 PM IST

26 november panchang

Aaj Ka Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है. पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है. मूल तौर पर पंचांग पांच अंगों से मिलकर बना होता है. ये पांच अंग- तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण हैं. जानिए मध्य भारत के ज्योतिषाचार्य शिव मल्होत्रा से आज का पंचांग.

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है. पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है. मूल तौर पर पंचांग पांच अंगों से मिलकर बना होता है. ये पांच अंग- तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण हैं. यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुर्हूत, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षण, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास आदि की जानकारी देते हैं. आएये जानते हैं. आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय.

26 नवंबर 2021 शुक्रवार मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष सूर्योदय सप्तमी तिथि कल प्रातः 05:43 बजे तक उसके उपरांत अष्टमी तिथि।

भद्रा: आज प्रातः 06:39 से 05:17 बजे शाम तक।

मूल प्रारंभ: 25 नवंबर गुरुवार शाम 06:50 बजे से अश्लेषा नक्षत्र के 12 दिन के छोटे मूल प्रारंभ हो चुके हैं।
मूल समाप्ति: 27 नवंबर शनिवार रात 09:43 बजे तक मूल रहेंगे, उसके उपरांत मूल समाप्ति।

नक्षत्र: अश्लेषा नक्षत्र रात 08:37 बजे तक, उसके उपरांत मघा नक्षत्र।
राशि: कर्क राशि रात 08:37 बजे तक, उसके उपरांत सिंह राशि।

शुभ चौघड़िया मुहूर्त (दिन)
चर सामान्य: प्रातः 06:39 से 08:01 बजे प्रातः तक।
लाभ: प्रातः 08:01 से 09:23 बजे प्रातः तक।
अमृत: प्रातः 09:23 से 10:44 बजे प्रातः तक।
शुभ: दोपहर 12:06 से 01:28 बजे दोपहर तक।
चर-सामान्य: शाम 04:12 से 05:33 बजे शाम तक।

शुभ चौघड़िया मुहूर्त (रात्रि)
लाभ: रात 08:50 से 10:28 बजे रात तक।
शुभ: रात 12:07 से 01:45 बजे रात तक।
अमृत: रात 01:45 से 03:23 बजे रात तक।
चर सामान्य: रात 03:23 से 05:01 बजे रात तक।

National Family Health Survey MP: राज्य में बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार, NFHS-5 की रिपोर्ट में प्रदेश के लिए सुखद संकेत

अभिजीत सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त: दोपहर 12:06 से 12:28 बजे दोपहर तक।

आज का शुभ अंक: 2, 3, 9

राहुकाल: प्रातः 10:44 से 12:06 बजे दोपहर तक, इसमें शुभ कार्य करना निषेध है।
दिशाशूल: आज के दिन पश्चिम दिशा की ओर यात्रा करने की मनाई है, अगर जाना जरूरी हो तो घर से दही खाकर निकलें, कार्य में सफलता मिलेगी।

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.