ETV Bharat / bharat

MP Assembly Election 2023: प्रियंका गांधी का PM पर वार, मोदीजी की गालियों से लंबी है MP में घोटालों की लिस्ट

author img

By

Published : Jun 12, 2023, 3:18 PM IST

Updated : Jun 12, 2023, 5:25 PM IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज चुनावी दौरे पर मध्यप्रदेश के जबलपुर दौरे पर हैं. इस दौरान जबलपुर के गोल बाजार में सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसा है और बीजेपी सरकार को 2 चेहरे वाला बताया है.

MP Assembly Election 2023
प्रियंका गांधी और पीएम मोदी

प्रियंका गांधी का PM पर वार

जबलपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गोल बाजार में आम सभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश की जनता के लिए कई चुनावी वादे किए हैं. इसमें आम मध्यमवर्गीय परिवार बेरोजगार युवा किसान और सरकारी नौकरी करने वाले कर्मचारियों के लिए भी घोषणाएं की गई हैं. वहीं प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया है कि कि इनकी कथनी और करनी में फर्क है. मध्यप्रदेश कि भारतीय जनता पार्टी सरकार के दो चेहरे हैं यह आपकी सेवा के नाम पर घोटाले कर रही है. इसके साथ ही प्रियंका ने सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आड़े हाथों लिया है.

मोदी जी की गाली की लिस्ट से लंबी है घोटालों की लिस्ट: प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में कहा कि बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक गाली की लिस्ट जारी की थी. जो कांग्रेस उन्हें देती है, लेकिन मध्यप्रदेश में जो घोटाले हुए हैं, उनकी लिस्ट नरेंद्र मोदी की गाली की लिस्ट से लंबी है. प्रियंका गांधी ने मध्यप्रदेश में हुए कई घोटालों का जिक्र भी अपने भाषण में किया. उन्होंने खासतौर पर व्यापम घोटाला, कोरोना के दौरान घोटाला, भर्ती घोटाला, प्रियंका गांधी का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी ने तो नर्मदा मैया तक को नहीं छोड़ा और यहां भी खनन घोटाला किया है. प्रियंका गांधी का कहना है कि मध्य प्रदेश सरकार के घोटालों की लिस्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस लिस्ट से लंबी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस उन्हें गालियां देती है और उन्होंने गालियों के एक लिस्ट जारी की थी.

आम आदमियों के लिए वादे: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में जनता से वादा किया है कि यदि 2023 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस जीतेगी तो मध्य प्रदेश की सभी महिलाओं को 1500 प्रतिमाह नारी सम्मान योजना के तहत दिया जाएगा. गैस का सिलेंडर हजार रुपए से घटाकर मात्र ₹500 का कर दिया जाएगा. बिजली का बिल पहले 100 यूनिट तक माफ किया जाएगा और उसके बाद अगले 200 यूनिट तक इसे हाफ किया जाएगा.

किसानों के लिए क्या कहा: प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में किसानों को एक बार फिर इस बात का भरोसा दिलाया है कि यदि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा और खाद की समस्या को खत्म किया जाएगा. फसलों के समर्थन मूल्य पर पर्याप्त दाम मिलेंगे.

यहां पढ़ें...

सरकारी कर्मचारियों के लिए घोषणाएं: प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में कहा कि उनके स्टाफ ने उसे इस बात की जानकारी दी है कि मध्य प्रदेश में बीते साढ़े 3 साल की सरकार में मात्र 21 लोगों को सरकारी नौकरी मिली है. प्रियंका गांधी का कहना है कि यदि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार आती है तो खाली पदों पर भर्ती की जाएगी और सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी. प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़, राजस्थान और कर्नाटक का उदाहरण देते हुए कहा कि इन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनी तो कांग्रेस ने अपनी इन घोषणाओं पर अमल किया. प्रियंका गांधी का यह कार्यक्रम जबलपुर के गोल बाजार मैदान में हुआ. इस कार्यक्रम में लगभग 25000 लोग मौजूद थे, मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी सहित मध्य प्रदेश कांग्रेस के तमाम महत्वपूर्ण नेता प्रियंका गांधी के इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए.

Last Updated : Jun 12, 2023, 5:25 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.