ETV Bharat / bharat

CWG 2022: हॉकी खिलाड़ी नवनीत कौर के घर जश्न, पिता बोले- पूरे देश के लिए खुशी का पल

author img

By

Published : Aug 8, 2022, 6:44 AM IST

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम के ब्रॉन्ज मेडल जीतने के (Indian women hockey team won bronze medal) बाद कुरुक्षेत्र में जश्न का माहौल है. टीम की खिलाड़ी नवनीत कौर (Hockey player Navneet Kaur) के घर शाहाबाद में बधाई देने वालों का तांता लगा है. नवनीत कौर के पिता बूटा सिंह ने ETV BHARAT के साथ विशेष बातचीत में अपनी बेटी की इस कामयाबी के पर खुशी जताई है.

Indian women hockey team won bronze medal
Indian women hockey team won bronze medal

कुरुक्षेत्र: बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेल चल रहे हैं. जहां पर (Birmingham 2022 Commonwealth Games) आज भारतीय महिला हॉकी ने न्यूजीलैंड को हराकर कांस्य पदक भारत देश की झोली में डाला है. अगर महिला भारतीय हॉकी टीम की बात करें तो यह हॉकी टीम कुरुक्षेत्र के शाहाबाद कस्बे के खिलाड़ी के बिना अधूरी रह जाती है. मौजूदा समय में भारतीय महिला हॉकी टीम में कुरुक्षेत्र के शाहाबाद की महिला हॉकी खिलाड़ी नवनीत कौर खेल रही है. जिन्होंने आज पेनल्टी शूटआउट में दूसरा गोल करके भारत को राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक दिलाया है.

पिता बोले- परिवार ही नहीं पूरे देश के लिए खुशी का पल: ईटीवी भारत ने जब नवनीत कौर (Hockey player Navneet Kaur) के पिता बूटा सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम के जीतने के बाद जहां हमारे परिवार में खुशी का माहौल है तो वहीं, यह सिर्फ यह एक परिवार की खुशी ना रहकर पूरे भारत के लिए खुशी और गौरव का पल है. 2006 के बाद पहली बार महिला हॉकी टीम को राष्ट्रमंडल खेलों में यह स्थान मिला है. नवनीत कौर ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को कांस्य पदक दिलाने का काम किया है. परिवार वालों में खुशी का माहौल है. परिवार का कहना है कि जब वह विदेश से भारत में लौट कर आएंगी तब उनका भव्य स्वागत किया जाएगा. वहीं, नवनीत कौर के घर पर बधाई देने के लिए तांता लगा हुआ है.

हॉकी खिलाड़ी नवनीत कौर के पिता के साथ बातचीत.

छोटी उम्र से ही खेलने का था शौक: नवनीत कौर ने जब खेलना शुरू किया था वह छोटी क्लास में थी और उसके बाद उसने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. वहीं, अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलकर देश का नाम रोशन कर रही हैं. कुरुक्षेत्र के शाहबाद में बनी महिला हॉकी एकेडमी के कोच रहे अर्जुन अवॉर्डी बलदेव सिंह ने नवनीत के हुनर को तराशने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है.

नवनीत कौर का परिवार.
नवनीत कौर का परिवार.

नवनीत कौर ने किया बेहतरीन प्रदर्शन: अब की बार शाहाबाद से राष्ट्रमंडल खेलों के लिए तीन खिलाड़ियों को खेलना था. जिसमें पहले महिला हॉकी टीम की अंतरराष्ट्रीय कप्तान रही रानी रामपाल चोटिल होने के कारण नहीं खेल पा रही, नवजोत कौर दूसरी खिलाड़ी थी जो किसी कारणवश नहीं खेल पाई. वहीं, इन दोनों की भरपाई महिला हॉकी टीम में खेल रही नवनीत कौर ने (Hockey player Navneet Kaur) की है. जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन करते हुए भारत की झोली में कांस्य पदक डाला है.

नवनीत कौर का परिवार.
नवनीत कौर का परिवार.

16 साल बाद मिला मेडल: कप्तान सविता पूनिया के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय महिला हॉकी टीम ने स्टॉपवॉच विवाद से उबरते हुए रविवार को मौजूदा चैंपियन न्यूजीलैंड को शूट आउट में 2-1 से हराकर राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में कांस्य पदक जीता है. भारतीय महिला हॉकी टीम का राष्ट्रमंडल खेलों में 16 साल में यह पहला पदक है. टीम इंडिया 16 साल बाद राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने में सफल हुई है. भारत ने 2002 में स्वर्ण और 2006 में रजत पदक अपने नाम किया था.

ये भी पढ़ें: Neetu Ghanghas wins Gold: विधानसभा अध्यक्ष ने फोन कर दी बधाई, बोले: स्वदेश लौटने पर होगा भव्य स्वागत

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.