BJP में चैन की नींद सो रहा हूं क्योंकि कोई पूछताछ नहीं हो रही: पूर्व विधायक पाटिल

author img

By

Published : Oct 14, 2021, 6:18 PM IST

हर्षवर्धन पाटिल

पूर्व विधायक हर्षवर्धन पाटिल (harshvardhan-patil) का कहना है कि वह भाजपा में चैन की नींद ले पा रहे हैं क्योंकि कोई 'पूछताछ' नहीं हो रही.पाटिल ने वर्ष 2019 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था.

पुणे : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता हर्षवर्धन पाटिल ने बुधवार को चुटकी लेते हुए कहा कि वह भाजपा में चैन की नींद ले पा रहे हैं क्योंकि कोई 'पूछताछ' नहीं हो रही. पाटिल की इस टिप्पणी को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार के उस आरोप से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने विपक्ष को निशाना बनाने के लिए ईडी, सीबीआई और एनसीबी जैसी केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग की बात कही थी.

पुणे जिले की इंदापुर सीट से विधायक रहे पाटिल ने वर्ष 2019 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था.

पुणे के मावल में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पाटिल ने कहा, 'हमें भी भाजपा में शामिल होना पड़ा था. वह (मंच पर बैठे विपक्षी दल के किसी व्यक्ति की ओर इशारा करते हुए) पूछ रहे थे कि मैं भाजपा में क्यों चला गया? सबकुछ अच्छा और शांतिपूर्वक चल रहा है (भाजपा में). मैं चैन की नींद ले पा रहा हूं क्योंकि कोई 'पूछताछ' नहीं हो रही.'

पढ़ें- BJP विधायक ने पार्टी छोड़ने की धमकी दी, 'बेहतर' बोर्ड या निगम में नियुक्ति की मांग की

(पीटीआई-भाषा)

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.