केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खूंटी में पंडालों का किया उद्घाटन, लोगों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं

By

Published : Oct 1, 2022, 10:32 PM IST

thumbnail

खूंटी: सार्वजनिक दुर्गा समिति के तत्वावधान में बांस के थीम पर बनाये गए पंडाल का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री मुंडा और खूंटी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने सयुंक्त रूप से किया (Arjun Munda inaugurates Durga Puja pandals). यहां अर्जुन मुंडा ने कहा कि दुर्गा पूजा शक्ति और ऊर्जा को समर्पित त्योहार है. दुर्गा मां जननी, सृजनकर्ता है और उनके माध्यम से ही विश्व मे ऊर्जा का संचार होता है. जिस प्रकार माता दुर्गा ने असुरी शक्तियों का विनाश किया था, उसी प्रकार उन्होंने कोरोना से भी भक्तों को बचाया है. केंद्रीय मंत्री ने शहर वासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं भी दी और शांतिपूर्ण सौहार्दपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने की अपील भी किया. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने तोरपा रोड स्तिथ अन्य पंडालों का भी उद्घाटन किया.

ABOUT THE AUTHOR

author-img

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.