VIDEO: आरपीएन सिंह के बीजेपी में आने से खुश हैं झारखंड के नेता, जानिए किसने क्या कहा

By

Published : Jan 25, 2022, 10:03 PM IST

thumbnail

झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह का भाजपा में शामिल होने पर बीजेपी नेताओं ने स्वागत किया है. प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने झारखंड प्रदेश भाजपा की ओर से उन्हें बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व और कार्यकुशलता से प्रभावित होकर लोग लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा जी के नेतृत्व के प्रति जो आस्था व सम्मान व्यक्त उन्होंने व्यक्त किया है इसके लिए आरपीएन सिंह को बधाई. उन्होंने कहा कि जनता द्वारा तय किया गया कांग्रेस मुक्त भारत के सपने को आरपीएन सिंह साकार कर रहे हैं और इसी के तहत उनका भाजपा में आना खुशी की बात है. वहीं नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के कांग्रेस प्रभारी और पूर्व गृहराज्यमंत्री आरपीएन सिंह के भाजपा में शामिल होने पर बधाई देते हुए कहा कि आरपीएन सिंह को मैं व्यक्तिगत रुप से जानता हूं. एक अच्छे मृदुभाषी व्यक्तित्व के वे धनी व्यक्ति हैं. आरपीएन सिंह का उत्तर प्रदेश ही नहीं झारखंड से भी विशेष लगाव रहा है. उत्तर प्रदेश से लेकर झारखंड व देश स्तर पर भाजपा को इनके आने से लाभ मिलेगा.

ABOUT THE AUTHOR

author-img

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.