Tokyo Olympics 2020: टोक्यो ओलंपिक में झारखंड की बेटी दीपिका से है देश को उम्मीदें, लक्ष्य पर निशाना

By

Published : Jul 22, 2021, 10:39 PM IST

thumbnail

विश्व की नंबर-1 महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी टोक्यो ओलंपिक 2020 में चार सदस्यीय भारतीय तीरंदाजी टीम का नेतृत्व कर रही हैं. अभी कुछ दिन पहले ही दीपिका ने विश्व कप में गोल्ड मेडली जीता था और विश्व की नंबर-1 खिलाड़ी बनी. लिहाजा उनके माता-पिता और शिक्षक के साथ-साथ देश के लोगों को उनसे काफी उम्मीदें हैं. टोक्यो ओलंपिक में दीपिका को तीरंदाजी इवेंट में सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है. इस मुकाम तक पहुंचने के लिए दीपिका ने संघर्ष का लंबा सफर तय किया है. रांची लोहरदगा रोड पर रातू चट्टी के पास ऑटो चालक शिव नारायण महतो के घर दीपिका का जन्म हुआ था. घर की माली स्थिति बेहद खराब थी. पूरा परिवार एक छोटे से कमरे में रहता था. लेकिन पिता शिव नारायण महतो को भरोसा था कि प्रतिभा की धनी दीपिका एक दिन देश का नाम जरूर रोशन करेगी. दीपिका ने ऐसा किया भी.

ABOUT THE AUTHOR

author-img

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.