Chhath Puja 2021: अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, रांची के घाट पर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय

By

Published : Nov 10, 2021, 8:26 PM IST

thumbnail

महापर्व छठ की धूम राजधानी रांची में देखी गई. राजधानी के विभिन्न छट घाटों पर राजनेता से लेकर आमलोगों ने छठी मैया की आराधना के लिए जुटे. अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने बड़ा तालाब पहुंचे पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय (Subodhkant Sahai) ने शुभकामना देते हुए इसे सबसे बड़ा पर्व बताया. सुबोधकांत सहाय ने कहा कि कोविड के कारण दो वर्षों से यह पर्व लोग मना नहीं पा रहे थे इस बार उत्साह दुगुनी है और छठघाटों पर कोविड कैंप भी लगा हुआ है. छठी मैया से हमलोग यही प्रार्थना करते हैं कि निरोग रहें. वहीं कांग्रेस नेता शमशेर आलम ने छठ को सामाजिक सदभाव का प्रतीक बताते हुए छठ को लोक आस्था का महापर्व बताया.

ABOUT THE AUTHOR

author-img

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.