रांची में क्रिसमस की धूम, शहर के गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना का आयोजन

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Dec 25, 2023, 9:57 AM IST

thumbnail

Merry Christmas 2023. रांची में क्रिसमस को लेकर शहर के गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया है. जिसमें बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग भाग रहे हैं. पुरुलिया रोड स्थित संत मरियम महागिरजाघर में प्रभु यीशु के जन्म काल के समय में ईसाई धर्म गुरुओं के द्वारा ईसाइयत रीति के अनुसार विशेष प्रार्थना धार्मिक अनुष्ठान के साथ जन्मोत्सव मनाया. वहीं रांची के विभिन्न गिरजाघर में भी रविवार देर शाम के बाद सोमवार सुबह में भी विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई. जिसमें ईसाई धर्म को लोग भारी संख्या में सम्मिलित हुए. इस मौके पर लोगों ने बालक यीशु के दर्शन कर गिरजाघर में कैंडल जलाया. प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर उनके बालक रूप का चरनी में दर्शन कर लोगों ने प्रभु से अपना आशीष बनाए रखने की प्रार्थना की. इस मौके को खास बनाने के लिए शहर के सभी गिरजाघरों को बेहद ही आकर्षक रूप में विद्युत सज्जा के माध्यम से सजाया गया.

ABOUT THE AUTHOR

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.