VIDEO: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भगवान बिरसा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

By

Published : May 24, 2023, 1:51 PM IST

thumbnail

रांचीः तीन दिनों के झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आई हुई हैं. सबसे पहले वो दिल्ली से देवघर पहुंची. जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. वहां बाबा धाम में उन्होंने सपरिवार भगवान भोलेनाथ की पूजा की. पंडा ने उन्हें पूरे विधि-विधान से पूजा कराया. मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने मंदिर श्राइन बोर्ड की तरफ से स्मृति चिन्ह प्रदान किया. देवघर में पूजा करने के बाद वो सीधे रांची पहुंची. रांची एयरपोर्ट पर उनके आगमन को लेकर पुख्ता इतजाम किए गए थे. रांची एयरपोर्ट से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बिरसा चौक पहुंची. जहां उन्होंने भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हे श्रद्धा सुमन अर्पित किए. इस मौके पर राज्यपाल सीपी राधा कृष्णन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद थे. राष्ट्रपति ने इस मौके पर हाथ हिलाकर वहां मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. माल्यार्पण करने के बाद वो वहां से अल्बर्ट एक्का चौक के लिए निकल गईं.   

ABOUT THE AUTHOR

author-img

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.