VIEDO: जमशेदपुर में ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने की गोवर्धन पूजा, सोहराय पर्व को लेकर दी शुभकामनाएं

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Nov 13, 2023, 7:59 PM IST

thumbnail

जमशेदपुर: ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने झारखंड के जमशेदपुर शहर के एग्रीको स्थित अपने आवास पर गोवर्धन पूजा कर गौ माता का आशीर्वाद लिया. इस दौरान उनके परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे. बता दें कि दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा की जाती है. इस क्रम में ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास और उनकी पत्नी रुक्मिणी देवी, पुत्र ललित दास और पुत्रवधू के अलावा परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे. जहां ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने पूरे विधि-विधान से गौ माता की पूजा की. इस अवसर पर राज्यपाल रघुवर दास ने गोवर्धन पूजा और सोहराय पर्व की झारखंड और ओडिशा के लोगों को शुभकामनाएं दी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.